Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर दो दिवसीय जनजातीय गौरव प्रदर्शनी का शुभारंभ

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Chordiya , Date: 15/11/2025 12:04:10 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Manoj Kumar Chordiya ,
  • Date:
  • 15/11/2025 12:04:10 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जन्म जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है।

विस्तार

राजस्थान: भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जन्म जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है। इस संबंध में सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में दो दिवसीय प्रदर्शनी लगाई गई। जिसका शुक्रवार को किसान आयोग अध्यक्ष सीआर चौधरी व जिला कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने फीता काटकर उद्घाटन किया तथा इसके बाद उन्होंने संपूर्ण प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस दौरान सीआर चौधरी ने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि जनजातियां हमारी संस्कृति की रक्षक हैं। जनजातीय गौरव पखवाड़े (1-15 नवंबर ) के तहत प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रदर्शनी में जनजातियों के लिए चलाई जा रहीं सरकारी योजनाओं का प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती पूरे देश में जनजातीय गौरव और प्रेरणा के रूप में मनाई जा रही है। प्रदेश के 7 जिलों में बड़े स्तर के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें नागौर भी शामिल है। जिला कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने कहा कि जिले में जनजातीय समुदाय की संख्या भले ही कम है, लेकिन जिले में विशेष कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं और सहायता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. मनीष जैन ने प्रदर्शनी के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रदर्शनी शनिवार को भी लगी रहेगी, जहां जिले की विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों के विद्यार्थी अवलोकन कर सकेंगे। सहायक जनसंपर्क अधिकारी अजीत सिंह मातवा ने सभी अतिथियों का आभार जताया। प्रदर्शनी उद्घाटन के बाद किसान आयोग अध्यक्ष सीआर चौधरी के नेतृत्व में जिला कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थियों को बाल विवाह नहीं करने की शपथ दिलाई। इस दौरान बाल कल्याण इकाई एवं सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक रामदयाल मांजू ने बाल विवाह के दुष्प्रभाव एवं समाज में बाल विवाह के कारण बढ़ रही सामाजिक कुरीतियों को लेकर विस्तृत जानकारी दी। शुक्रवार को प्रदर्शनी उद्घाटन के साथ ही माडी बाई मिर्धा राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राएं राजस्थानी वेशभूषा में प्रदर्शनी देखने पहुंची। वहीं रतन बहन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने भी संपूर्ण परिसर में भ्रमण कर प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष रामधन पोटलिया, बजरंग लाल शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।