Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: विप्र फाउंडेशन ने मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को सौंपा मांग पत्र

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Chordiya , राजस्थान  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 18/09/2026 11:27:27 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Manoj Kumar Chordiya ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 18/09/2026 11:27:27 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: जयपुर नगर निगम में महापौर पद के लिए निर्वाचित ब्राह्मण पार्षदों में से किसी योग्य पार्षद को अवसर देने की मांग उठी है। विप्र फाउंडेशन ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदे

विस्तार

राजस्थान: जयपुर नगर निगम में महापौर पद के लिए निर्वाचित ब्राह्मण पार्षदों में से किसी योग्य पार्षद को अवसर देने की मांग उठी है। विप्र फाउंडेशन ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौर को पत्र भेजकर सामाजिक प्रतिनिधित्व के आधार पर ब्राह्मण समाज से महापौर बनाए जाने का आग्रह किया है। विप्र फाउंडेशन जोन-1 के प्रदेशाध्यक्ष राजेश कर्नल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौर से मुलाकात कर उन्हें मांग पत्र भी सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में क्षेत्रीय अध्यक्ष सतीश शर्मा, जयपुर शहर अध्यक्ष महेंद्र शर्मा और रामगोपाल शर्मा शामिल थे। कर्नल ने कहा कि जयपुर के सामाजिक और सार्वजनिक जीवन में ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वर्तमान नगर निगम में भी ब्राह्मण समाज के कई पार्षद निर्वाचित हुए हैं। ऐसे में सामाजिक प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए निर्वाचित पार्षदों में से किसी योग्य व्यक्ति को महापौर पद का अवसर दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि नगर निगम के गठन के बाद से अब तक भाजपा की ओर से किसी ब्राह्मण को जयपुर का महापौर बनाए जाने का अवसर नहीं मिला है। ऐसे में इस बार भाजपा नेतृत्व यदि ब्राह्मण समाज को प्रतिनिधित्व देता है तो इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा और सामाजिक सहभागिता को मजबूती मिलेगी। कर्नल ने भाजपा नेतृत्व से मांग की कि महापौर चयन में सामाजिक प्रतिनिधित्व के इस पक्ष पर भी गंभीरता से विचार किया जाए।