Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: WPSF इंडिया ने नारी शक्ति वंदन सम्मान विभाग में की नई नियुक्तियां

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Yogita Meerwal , राजस्थान  Edited By: Namita Chauhan, Date: 15/06/2026 10:27:06 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Yogita Meerwal ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 15/06/2026 10:27:06 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: जयपुर महिला एवं बाल विकास, सामाजिक सरोकार और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रिय संस्था वूमेन पॉवर सोशलिटी फाउंडेशन इंडिया (WPSF इंडिया) ने कार्यकारिणी विस्तार के तहत नारी शक्ति वंदन सम्मान विभाग में राजस्थान के लिए नई नियुक्तियों की घोषणा की है।

विस्तार

राजस्थान: जयपुर महिला एवं बाल विकास, सामाजिक सरोकार और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रिय संस्था वूमेन पॉवर सोशलिटी फाउंडेशन इंडिया (WPSF इंडिया) ने कार्यकारिणी विस्तार के तहत नारी शक्ति वंदन सम्मान विभाग में राजस्थान के लिए नई नियुक्तियों की घोषणा की है। संगठन द्वारा श्रीमती सुनीता वर्मा को राष्ट्रीय अध्यक्ष (नारी शक्ति वंदन सम्मान), सुश्री सीमा टेलर को प्रदेश सह संयोजिका तथा श्रीमती संपत चौधरी को प्रदेश सह सचिव, राजस्थान (नारी शक्ति वंदन सम्मान) के पद पर नियुक्त किया गया है।

संस्था ने सत्र 2026 के अवसर पर महिला जनजागृति, सशक्तिकरण, शिक्षा, संरक्षण, न्याय और समाज सेवा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इन नियुक्तियों का विस्तार किया है। संगठन का उद्देश्य मानव जीवन की उत्कृष्टता, कन्या शिक्षा, विशेष शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, खेलकूद तथा मानवीय मूल्यों के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना है। संस्थापक अध्यक्ष सुश्री राजकन्या, मुख्य राष्ट्रीय अध्यक्ष राजरानी, महासचिव डॉ. राकेश वशिष्ठ तथा सचिव उमा सोनी के निर्देशन में राष्ट्रीय संयोजक संतोष कुमार की अनुशंसा पर नियुक्ति संबंधी आदेश जारी किए गए।

इस अवसर पर वूमेन पॉवर सोशलिटी फाउंडेशन इंडिया ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे संगठन को मजबूत बनाने तथा समाजहित, सरल न्याय, मानव जीवन की उत्कृष्टता और मानवता के सरोकारों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


Featured News