-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मजलिसुल उलेमा व उम्माह के 18वें वार्षिक चुनाव में नई टीम का हुआ निर्वाचन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: नवादा शहर के अंसार नगर स्थित सरदार गार्डन मैरिज हॉल में मजलिसुल उलेमा व उम्माह का 18वां वार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक माहौल में संपन्न हुआ।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: नवादा शहर के अंसार नगर स्थित सरदार गार्डन मैरिज हॉल में मजलिसुल उलेमा व उम्माह का 18वां वार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव में उलेमा-ए-किराम, बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों एवं विभिन्न वर्गों के गणमान्य लोगों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जनाब मोहम्मद शकील अख्तर को संगठन का अध्यक्ष, जनाब नौशाद ज़ुबैर मलिक को सचिव तथा जनाब हाजिक साहब को कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना जहांगीर साहब ने की, जबकि बिहार राब्ता कमिटी से पधारे जनाब अफजल साहब मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। निर्वाची पदाधिकारी मुफ्ती सबाह उद्दीन साहब ने संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया। इस अवसर पर मुफ्ती इनायतुल्लाह कासमी, मौलाना सलाह उद्दीन अंसारी, मौलाना अजमल कादरी, जिला औकाफ कमिटी सदस्य शमीम उद्दीन अंसारी, साजिद हुसैन, मास्टर मो. इब्राहिम सर तथा समाजसेवी मोहम्मद आफताब समेत बड़ी संख्या में उलेमा, समाजसेवी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल लोगों से खचाखच भरा रहा। बैठक के दौरान संगठन के उद्देश्यों और भावी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि मजलिसुल उलेमा व उम्माह का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित, पिछड़े और जरूरतमंद वर्गों तक सामाजिक, शैक्षणिक और सियासी अधिकारों एवं अवसरों का लाभ पहुंचाना है। साथ ही शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, आपसी भाईचारे और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए संगठित प्रयास करने पर जोर दिया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए समाजहित में कार्य करने, युवाओं को शिक्षा से जोड़ने तथा सामाजिक एकता और जागरूकता को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन और शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए उपस्थित लोगों ने निर्वाचन समिति एवं संगठन के पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
उत्तराखंड: अंबिका दरबार में 18 से 22 जून तक होगा नवकुंडीय महायज्ञ व प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव
उत्तर प्रदेश: लिस-व्यापारी बैठक में सुरक्षा व कानून व्यवस्था को लेकर हुई चर्चा
उत्तर प्रदेश: मानवाधिकार एसोसिएशन की बैठक में संगठन विस्तार और महिला उत्पीड़न मुद्दों पर हुई चर्चा
उत्तर प्रदेश: मानवाधिकार एसोसिएशन की बैठक में भ्रष्टाचार व वोटर लिस्ट अनियमितताओं पर चर्चा
राजस्थान: आर्यिकारत्न माताजी ससंघ के मंगल प्रवेश का हुआ पोस्टर विमोचन
