-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान, विभिन्न विभागों ने दी योजनाओं की जानकारी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: आसीवन थाना क्षेत्र के ग्राम मल्हीमऊ में ग्राम चौपाल का आयोजन विधायक बंबा लाल दिवाकर के नेतृत्व में किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: आसीवन थाना क्षेत्र के ग्राम मल्हीमऊ में ग्राम चौपाल का आयोजन विधायक बंबा लाल दिवाकर के नेतृत्व में किया गया। इस चौपाल का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं को सुनना तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना रहा। चौपाल में विधायक बंबा लाल दिवाकर के साथ प्रवीण दुबे, एडीओ, ग्राम पंचायत अधिकारी संदीप कुमार, सचिव तारा बाबू, प्रखर चिकित्सा अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी, सीडीपीओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। ग्राम प्रधान दयाराम एवं उनके सहयोगी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनके समाधान हेतु सुझाव भी दिए गए। शिक्षा विभाग के अधिकारी ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन का आधार है और इसे अपनाकर ही व्यक्ति एवं समाज का विकास संभव है। उन्होंने स्वास्थ्य जागरूकता पर भी जानकारी देते हुए बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को खेती से जुड़ी नई तकनीकों और योजनाओं की जानकारी दी तथा पशुपालन विभाग ने पशुओं के स्वास्थ्य एवं देखभाल संबंधी सुझाव दिए। इस अवसर पर विधायक बंबा लाल दिवाकर ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों में मानसी वर्मा, अनिल कुमार, श्रवण कुमार, अनिल वर्मा सहित अन्य भी शामिल रहे। चौपाल को ग्रामीणों ने उपयोगी बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से उनकी समस्याओं का समाधान आसान होता है और सरकारी योजनाओं की जानकारी सीधे जनता तक पहुंचती है।
उत्तराखंड: अंबिका दरबार में 18 से 22 जून तक होगा नवकुंडीय महायज्ञ व प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव
उत्तर प्रदेश: लिस-व्यापारी बैठक में सुरक्षा व कानून व्यवस्था को लेकर हुई चर्चा
उत्तर प्रदेश: मानवाधिकार एसोसिएशन की बैठक में संगठन विस्तार और महिला उत्पीड़न मुद्दों पर हुई चर्चा
उत्तर प्रदेश: मानवाधिकार एसोसिएशन की बैठक में भ्रष्टाचार व वोटर लिस्ट अनियमितताओं पर चर्चा
राजस्थान: आर्यिकारत्न माताजी ससंघ के मंगल प्रवेश का हुआ पोस्टर विमोचन
