-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: ग्रेट निकोबार संरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, बड़ी संख्या में लोगों ने किया समर्थन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली महानगर कांग्रेस कमेटी, बरेली द्वारा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ग्रेट निकोबार भूमि एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली महानगर कांग्रेस कमेटी, बरेली द्वारा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ग्रेट निकोबार भूमि एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में क्षेत्रीय नागरिकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पार्टी प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने बताया कि यह हस्ताक्षर अभियान वार्ड-21 वीर भट्टी स्थित तपेश्वर नाथ मंदिर के पास सुभाष नगर में वार्ड अध्यक्ष जितेंद्र बाबू के आवास पर आयोजित किया गया। अभियान के दौरान लोगों ने ग्रेट निकोबार के जंगलों और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के समर्थन में अपने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि देश के संसाधनों को पूंजीपतियों के हित में सौंपने का कार्य किया जा रहा है, जो देश और जनता के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि किसान, महिलाएं, छात्र और बेरोजगार वर्ग विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं, जबकि सरकार जनता के मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। जिला उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र वाल्मीकि ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्राकृतिक धरोहरों, पर्यावरण और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि ग्रेट निकोबार के जंगलों और वहां के पारिस्थितिक संतुलन को बचाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा यह अभियान जनजागरण का महत्वपूर्ण माध्यम है। अभियान के दौरान एकत्रित हस्ताक्षरों को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अभियान के तहत अग्रेषित किया जाएगा। कार्यक्रम में उपासना लॉयल, जितेंद्र बाबू, मनोज कुमार घोष, इंजीनियर जीशान अफरीदी, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, सुरेश दिवाकर, प्रवीण मिश्रा, डॉ. सरताज हुसैन, मोहम्मद शाहिद खान, तीर्थ मधुकर, उल्फत सिंह कठेरिया, सफदर अली बुखारी, विकास भारती, आशीष रुस्तम, रॉबर्ट मशी, देवदास चौहान, कैलाश गोस्वामी, विनोद दयाल, चंद्रशेखर, वीरेंद्र कुमार, गौरंग देव, विनय कुमार, काशी भाई, छाया रानी, बीना मसी एवं शबनम मलिक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।
उत्तराखंड: अंबिका दरबार में 18 से 22 जून तक होगा नवकुंडीय महायज्ञ व प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव
उत्तर प्रदेश: लिस-व्यापारी बैठक में सुरक्षा व कानून व्यवस्था को लेकर हुई चर्चा
उत्तर प्रदेश: मानवाधिकार एसोसिएशन की बैठक में संगठन विस्तार और महिला उत्पीड़न मुद्दों पर हुई चर्चा
उत्तर प्रदेश: मानवाधिकार एसोसिएशन की बैठक में भ्रष्टाचार व वोटर लिस्ट अनियमितताओं पर चर्चा
राजस्थान: आर्यिकारत्न माताजी ससंघ के मंगल प्रवेश का हुआ पोस्टर विमोचन
