Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मानवाधिकार एसोसिएशन की बैठक में भ्रष्टाचार व वोटर लिस्ट अनियमितताओं पर चर्चा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Arvind Kumar Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 15/06/2026 01:08:55 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Arvind Kumar Vishwakarma ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 15/06/2026 01:08:55 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन गाजीपुर कार्यालय नवपुरा में आज एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष इम्तियाज खां ने की।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन गाजीपुर कार्यालय नवपुरा में आज एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष इम्तियाज खां ने की। बैठक में पूर्व की कार्यवाही को पढ़कर सभी सदस्यों को अवगत कराया गया। बैठक में जिला महासचिव रंगनाथ दूबे ने कहा कि समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार को रोकने तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए संगठन सदैव तत्पर रहेगा। उन्होंने संगठनात्मक कार्यों को मजबूत करने पर भी जोर दिया।

बैठक में मुख्य रूप से दो महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। पहला, सभी सदस्यों के पहचान पत्र (कार्ड) का समय से नवीनीकरण एवं ऑनलाइन अपडेट सुनिश्चित करने पर विचार किया गया। दूसरा, सैदपुर तहसील अंतर्गत नैसार गांव की वोटर लिस्ट में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाया गया। इसमें बीएलओ द्वारा लापरवाही के कारण कुछ नाम गलत दर्ज होने तथा मृत व्यक्तियों के नाम न हटाए जाने की शिकायत पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। इस संबंध में सुधार का आश्वासन दिया गया।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मतदाता सूची का सही होना अत्यंत आवश्यक है और इस दिशा में प्रशासन को गंभीरता से कार्य करना चाहिए। अंत में जिला उपाध्यक्ष रामनरेश यादव ने बैठक का समापन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष इम्तियाज खां, जिला महासचिव रंगनाथ दूबे, तहसील अध्यक्ष मनोज कुमार, संतोष जी, शिवशंकर भगत, पंचम बिंद, अंगद कुमार, उपाध्यक्ष रामनरेश यादव, आशीष कुमार दूबे सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।