-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: लिस-व्यापारी बैठक में सुरक्षा व कानून व्यवस्था को लेकर हुई चर्चा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: कस्बा क्षेत्र स्थित पुलिस चौकी में व्यापारियों और पुलिस प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: कस्बा क्षेत्र स्थित पुलिस चौकी में व्यापारियों और पुलिस प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य स्थानीय व्यापारियों की समस्याओं को सुनना, सुझाव लेना तथा क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना रहा। बैठक में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार एवं चौकी प्रभारी आदेश कुमार ने व्यापारियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, सुझावों और सुरक्षा संबंधी चिंताओं को गंभीरता से सुना। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए, जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय से अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकता है। चौकी प्रभारी आदेश कुमार ने भी व्यापारियों से बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था, रात्रि गश्त, यातायात प्रबंधन और अन्य स्थानीय समस्याओं पर सुझाव मांगे। व्यापारियों ने बैठक में बाजार में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, रात्रि गश्त बढ़ाने तथा यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग रखी। पुलिस अधिकारियों ने सभी सुझावों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। व्यापारियों ने पुलिस द्वारा संवाद स्थापित करने की इस पहल का स्वागत किया और कहा कि ऐसे आयोजनों से पुलिस और व्यापारियों के बीच आपसी विश्वास मजबूत होता है तथा समस्याओं का समाधान बेहतर तरीके से संभव हो पाता है। बैठक में भाजपा नेता एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, दीपक गोयल, राज कपूर गुप्ता, अखिलेश अग्रवाल, गोविंद कुमार गुप्ता उर्फ सीपू लाला, सचिन चौहान, मेला अध्यक्ष ओमेंद्र चौहान, अमित गोयल, शुभम भारद्वाज, सुबोध पोरवाल, प्रशांत अग्रवाल, प्रदीप गर्ग, मयंक अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, गौरव गुप्ता, शशांक अग्रवाल, गौतम गोयल, हिमांशु अग्रवाल, हनी अग्रवाल, राम गुप्ता, नदीम अंसारी, अकरम खान, पंकज गोयल, डॉ. मुदित प्रताप सिंह, जगत सिंह उर्फ सनी, सभासद अबोध सिंह, सभासद प्रदीप गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
उत्तराखंड: अंबिका दरबार में 18 से 22 जून तक होगा नवकुंडीय महायज्ञ व प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव
उत्तर प्रदेश: मानवाधिकार एसोसिएशन की बैठक में संगठन विस्तार और महिला उत्पीड़न मुद्दों पर हुई चर्चा
उत्तर प्रदेश: मानवाधिकार एसोसिएशन की बैठक में भ्रष्टाचार व वोटर लिस्ट अनियमितताओं पर चर्चा
राजस्थान: आर्यिकारत्न माताजी ससंघ के मंगल प्रवेश का हुआ पोस्टर विमोचन
