Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 108 जोड़ों का विवाह सम्पन्न

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , Date: 13/02/2026 12:05:42 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Date:
  • 13/02/2026 12:05:42 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: 12 फरवरी, 2026 (सू0वि0)- मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजनान्तर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आई टी आई मैदान प्रकाशनगर  में सम्पन्न हुआ। शादी समा

विस्तार

उत्तर प्रदेश: 12 फरवरी, 2026 (सू0वि0)- मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजनान्तर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आई टी आई मैदान प्रकाशनगर  में सम्पन्न हुआ। शादी समारोह का शुभारम्भं मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह सहित मंचाशीन अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप सेे दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सामुहिक विवाह योजना में  कुल 108 जोड़ो का सामुहिक विवाह पूरे विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ। सामुहिक विवाह के अवसर पर उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नव विवाहित वर-वधुओं को उनके वैवाहिक जीवन की मंगल कामना करते हुए शुभकामना दी। अतिथियों ने सामुहिक विवाह में नव दाम्पत्य को विवाह प्रमाण पत्र दिया गया। विवाह कार्यक्रम मे मंच से ही मुख्य अतिथि ने बटन दबाकर 60 हजार रूपये की धनराशि वधुओ के खाते मे हस्तान्तरित किया। 

 जिला पंचायत अध्यक्षत ने नव विवाहित वर-वधुओ को आर्शिवचन देते हुए कहा कि आज नव विवाहित जोड़ो ने 7 फेरे लेकर एक साथ रहने का जो संकल्प लिया है उसे आजीवन निर्वहन करे। उन्होने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह कार्यक्रम योजना एक कल्याणकारी योजना है। जिसमे हजारो हजार की संख्या में बेटियों के हाथ पीले किये जा चुके है। उन्होने कहा कि इस योजना के माध्यम से जो विवाह कराया जाता है उससे समाज मे फैली दहेज प्रथा जैसी रूढ़िवादी सोच समाप्त होती जा रही है। दहेज लेना और दहेज देना एक दण्डनीय अपराध है।मा0 मुख्यमंत्री जी ने इस योजना के माध्यम से गरीब, मजदूर एवं असहाय परिवारो को इसका लाभ दिया है और आगे भी इस योजना के माध्यम से बेटियो का विवाह सम्पन्न कराया जायेगा।  मा0 मुख्यमंत्री जी ने बेटियो के हाथ पीले करने का जो संकल्प लिया है उसे आगे और भी बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। 

अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता  अग्रवाल  ने   कहा कि बेटिया अपने समाज  मे स्वावलंबी बने, उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य सब उत्तम हो, इसी उद्देश्य से मा0 मुख्यमंत्री जी ने बेटियो के लिए कई योजनाएॅ संचालित की है आप सभी योजनाओ से जुड़कर अपनी  बेटियांे को सशक्त बनाये। उन्होने सभी नव दाम्पय से निवेदन किया कि शादी के बाद गर्भ का  भ्रूण परिक्षण न कराये जो भी बच्चा हो उसे सम्मान के साथ परिवार मे लाये। जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज ने मा0 मुख्य मंत्री सामुहिक विवाह योजना की जानकारी देते हुए कहा कि आज जनपद के समस्त ब्लाको से चयनित 108 जोड़ो का विवाह पूरे विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ है ।  उन्होने शादी समारोह में आये हुए वर एवं वधु के परिजनो  के प्रति भी शुभकामना व्यक्त की। कहा कि  इस योजना के अन्तर्गत एक लाख की धनराशि प्रदान किया जा रहा है। 

जिसमें 60 हजार रूपये वधु के खाते में तथा 25 हजार रूपये के उपहार जिसमे साड़ी ब्लाउज सहित 05 अदद, पेटीकोट 05 अदद, चुनरी कढाई एक अदद, पेन्ट कपड़ा एक अदद, शर्ट कपड़ा एक अदद, फेंटा/गमछा एक अदद, चॉदी की पायल एक जोड़ी, चॉदी की बिछियां एक अदद, डिनर सेट , कूकर एक अदद, ट्राली बैग एक अदद, दिवाल घड़ी एक अदद, कढाई एक अदद, कूल केज 10 लीटर एक अदद, आयरन प्रेस एक अदद, सीलिंग फैंन एक अदद, डबल बेड चादर एक अदद, कम्बल दो अदद, गद्दा/मैट्रेस दो अदद, तकिया दो अदद, सिन्होरा एक अदद, चूड़ी दो दर्जन, कंगन 04 अदद, वेनिटी किट एक अदद,   एवं 15 हजार शादी समारोह के आयोजन के लिए दिया जा रहा है। गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारो की शादी कराया जा रहा है। जिसमे लड़के की उम्र 21 वर्ष  एवं लड़की की आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव  ने सामुहिक विवाह के सफल आयोजन पर आभार व्यक्त करते हुए विवाहित नव दाम्पत्य जोड़ो को उनके विवाहित जीवन के लिए शुभकामनाएॅ दी।   इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी(विकास), उपायुक्त उद्योग प्रवीण मौर्या, एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।