-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: गणेश महोत्सव के दूसरे दिन 150 किलो लड्डुओं का लगाया भोग, भव्य झांकियों ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद बाजार गंज गणपति चौक स्थित श्री गणेश महोत्सव के दूसरे दिन धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रात्रि 8 बजे भगवान श्री गणेश जी की आरती का आयोजन हुआ।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद बाजार गंज गणपति चौक स्थित श्री गणेश महोत्सव के दूसरे दिन धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रात्रि 8 बजे भगवान श्री गणेश जी की आरती का आयोजन हुआ। आरती के पश्चात संजीव ज्वेलर्स एवं उनके परिवार की ओर से भगवान श्री गणेश जी को 150 किलो लड्डुओं का भोग अर्पित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्तिमय वातावरण में भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया। आरती एवं भोग के बाद विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। आयोजन में कलाकारों द्वारा अनेक आकर्षक झांकियां प्रदर्शित की गईं, जिन्हें देखने के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आया। कार्यक्रम की मुख्य झांकी बाबा नीम करौली की रही, जिसने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इसके अलावा पूतनावध, कंस संवाद, सांवरिया सेठ सहित विभिन्न धार्मिक प्रसंगों पर आधारित झांकियां प्रस्तुत की गईं। धार्मिक झांकियों के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण एवं अन्य देवी-देवताओं से जुड़े प्रसंगों को दर्शाया गया। श्रद्धालुओं ने सभी झांकियों का आनंद लिया और कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान भगवान श्री गणेश के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ धार्मिक आयोजन में सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप अरोड़ा ‘दीप’ ने किया। आयोजन को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में सचिन अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, अंकुर गोयल, संजय अरोड़ा, आयुष गोयल, सिखित अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, अनुकूल अग्रवाल, धवल गोयल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। गणेश महोत्सव के दौरान आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों ने श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति की भावना का संचार किया। आयोजन में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
