-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: महुली थाने में IG संजीव त्यागी का वार्षिक निरीक्षण, मिशन शक्ति टीम को मिलेगा पुरस्कार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर बस्ती रेंज के आईजी संजीव त्यागी ने मंगलवार को महुली थाने का वार्षिक मुआयना किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर बस्ती रेंज के आईजी संजीव त्यागी ने मंगलवार को महुली थाने का वार्षिक मुआयना किया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के साथ पहुंचे आईजी को महुली पुलिस की ओर से गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की बेहतर साज-सज्जा और मेस भवन की व्यवस्था पर आईजी ने थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय की सराहना की। वहीं मिशन शक्ति के बेहतर अनुपालन पर महुली पुलिस को पुरस्कृत करने के निर्देश दिए। आईजी ने थाना परिसर, मेस और वॉशरूम की साफ-सफाई का निरीक्षण किया। मेस भवन की व्यवस्था और परिसर की साज-सज्जा पर प्रसन्नता जताते हुए थानाध्यक्ष को शाबाशी दी। इसके बाद मिशन शक्ति की प्रभारी हेड कांस्टेबल पुष्पा से महिला अपराधों और योजना के क्रियान्वयन की जानकारी ली। 260 मामलों में 90 पारिवारिक विवाद से जुड़े मिशन शक्ति प्रभारी ने बताया कि इस वर्ष अब तक महिला अपराध से जुड़े 260 मामले सामने आए, जिनमें 90 मामले पारिवारिक विवाद से संबंधित रहे। पुलिस के अनुसार, अधिकांश मामलों में परिवारों की काउंसिलिंग कराकर सुलह-समझौते का प्रयास किया गया। ऐसे परिवारों की समय-समय पर गश्त के दौरान जानकारी भी ली जाती है। एक परिवार की बेटी से कई बार छेड़खानी करने वाले आरोपी को गुंडा एक्ट में निरुद्ध कराने की जानकारी भी दी गई। इस कार्रवाई पर आईजी ने पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना को महुली पुलिस को पुरस्कृत करने के निर्देश दिए। साइबर अपराध के मामलों में धारा 94 के तहत नोटिस का निर्देश आईजी ने साइबर सेल में आने वाले मामलों की भी जानकारी ली। पुलिस की ओर से बताया गया कि क्रेडिट कार्ड से संबंधित आर्थिक अपराध के मामलों में संबंधित कंपनी के शामिल होने के कारण निस्तारण में कई बार समस्या आती है। इस पर आईजी ने ऐसे मामलों में बीएनएसएस की धारा 94 के तहत नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। अभिलेखों को कंप्यूटराइज्ड करने पर जोर कार्यालय के निरीक्षण के दौरान आईजी ने सभी प्रारूप के रजिस्टरों को कंप्यूटराइज्ड करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन अभिलेखों का प्रारूप कंप्यूटर सॉफ्टवेयर में उपलब्ध नहीं है, उन्हें चिह्नित कर इसकी सूचना दी जाए, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके। वादी दिवस की व्यवस्था की जानकारी दी विवेचना की स्थिति को लेकर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने आईजी को बताया कि सप्ताह में एक दिन वादी दिवस के रूप में निर्धारित किया गया है। इस दिन सभी विवेचक निर्धारित समय तक बैठकर संबंधित मुकदमों के वादियों को विवेचना की प्रगति की जानकारी देंगे। वादी दिवस की निगरानी के लिए पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील सिंह, सीओ अभय नाथ मिश्रा, अशोक सिंह, अजय भारती, शोभनाथ मिश्र, संजय सिंह, नागेंद्र सिंह, जयहिंद भारती, परवेज अहमद, अरविंद यादव, सुनील सिंह, तबरेज अहमद, सौरभ शुक्ला, पूजा चौहान समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
