Contact for Advertisement 9650503773


 उत्तर प्रदेश: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट से बचें, बस्ती पुलिस की अपील—“सोचिए, फिर शेयर कीजिए”

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 16/09/2026 12:50:03 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad ahmad ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 16/09/2026 12:50:03 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बस्ती सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भड़काऊ सामग्री को लेकर बस्ती पुलिस ने जिले के लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बस्ती सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भड़काऊ सामग्री को लेकर बस्ती पुलिस ने जिले के लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने कहा है कि सोशल मीडिया पर किसी जाति, समुदाय, धर्म अथवा वर्ग विशेष के विरुद्ध आपत्तिजनक, भड़काऊ या विद्वेषपूर्ण सामग्री पोस्ट, शेयर अथवा फॉरवर्ड न करें।

एसपी ने कहा कि ऐसी सामग्री, जिससे सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका हो, उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने से बचना चाहिए। उन्होंने देवी-देवताओं, महापुरुषों और गणमान्य व्यक्तियों के संबंध में अभद्र या अपमानजनक टिप्पणी वाली पोस्ट अथवा कमेंट करने से भी लोगों को आगाह किया है।

पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर ऐसी आपत्तिजनक सामग्री सामने आने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। बस्ती पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार निगरानी रख रही है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी पोस्ट को आगे बढ़ाने से पहले उसकी सत्यता और उसके संभावित प्रभाव पर विचार करें। भड़काऊ या आपत्तिजनक सामग्री मिलने पर उसे शेयर या फॉरवर्ड करने के बजाय संबंधित प्लेटफॉर्म पर रिपोर्ट करें अथवा पुलिस को सूचना दें।

एसपी ने लोगों से जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने और कानून का पालन करने की अपील की है। पुलिस का संदेश है—सोचिए, फिर शेयर कीजिए। सही सोचें और जिम्मेदार नागरिक बनें।