-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बरेली पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों को मिली नई जिम्मेदारी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने और रिक्त पदों पर तैनाती के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। कई थानों के प्रभारी निरीक्षक और निरीक्षकों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने और रिक्त पदों पर तैनाती के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। कई थानों के प्रभारी निरीक्षक और निरीक्षकों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्थानांतरण आदेश जारी करते हुए सभी अधिकारियों को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश के मुताबिक सोशल मीडिया सेल में तैनात निरीक्षक अमित पाण्डेय को फरीदपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। फरीदपुर के प्रभारी निरीक्षक राधे श्याम को प्रेमनगर की जिम्मेदारी दी गई है। प्रेमनगर के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह को किला थाने में निरीक्षक अपराध बनाया गया है। किला के प्रभारी अचल कुमार को देवरनियां और देवरनियां के प्रभारी आशुतोष द्विवेदी को शाही थाने का प्रभारी बनाया गया है। शाही के थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह को एएचसीटीओ भेजा गया है। फतेहगंज पश्चिमी में निरीक्षक अपराध के पद पर तैनात प्रवीण कुमार को प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। जोगीनवादा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक कुशलपाल सिंह को भमौरा का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भमौरा के प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार को फतेहगंज पूर्वी भेजा गया है इसके अलावा शीशगढ़ के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह और फतेहगंज पूर्वी के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह का गैर जनपद स्थानांतरण होने के बाद उन्हें रिजर्व पुलिस लाइंस भेजा गया है। इन अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदार अमरीश कुमार को पुलिस लाइंस से प्रभारी एसओजी-02, धर्मेंद्र सिंह को प्रभारी सर्विलांस सेल और कर्म सिंह पाल को थानाध्यक्ष क्योलड़िया बनाया गया है। नीरज कुमार सिंह को बहेड़ी से थानाध्यक्ष अलीगंज भेजा गया है। अभिषेक कुमार को पुलिस लाइंस से साइबर थाने में निरीक्षक अपराध तथा जगत सिंह को अलीगंज से क्राइम ब्रांच (इन्वेस्टिगेशन विंग) भेजा गया है।
उत्तर प्रदेश: खेत में घास काट रही युवती से छेड़खानी, आरोपी पर केस हुआ दर्ज
उत्तर प्रदेश: 15 अक्टूबर से UPI पर नया MDR, ग्राहकों से नहीं लिया जाएगा शुल्क
उत्तर प्रदेश: डीआरडी एकेडमी में चोरी का हुआ खुलासा, टुल्लू पंप बरामद, आरोपी गिरफ्तार
ओडिशा: साक्षीगोपाल में उत्कल सम्मेलन ने मनाया कोशली पर्व और नूआखाई समारोह
