-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: डीआरडी एकेडमी में चोरी का हुआ खुलासा, टुल्लू पंप बरामद, आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर बेलहरकला थाना क्षेत्र में चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके साथ एक बाल अपचारी को भी निरुद्ध किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया पानी का टुल्लू पंप बरामद किया गया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर बेलहरकला थाना क्षेत्र में चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके साथ एक बाल अपचारी को भी निरुद्ध किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया पानी का टुल्लू पंप बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बेलहरकला थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार की टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुड्डू पुत्र प्रहलाद गौड़ निवासी सेखुई उर्फ कोटिया, थाना बेलहरकला के रूप में हुई है। उसके साथ एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया गया है। डीआरडी एजुकेशनल एकेडमी से चोरी हुआ था पंप पुलिस के मुताबिक, सेखुई उर्फ कोटिया निवासी विजय शंकर त्रिपाठी ने 14 सितंबर को बेलहरकला थाने में प्रार्थना पत्र दिया था। उन्होंने बताया था कि डीआरडी एजुकेशनल एकेडमी से 11 सितंबर की रात अज्ञात चोर पानी का एक टुल्लू पंप चोरी कर ले गए। प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 275/2026 में धारा 305(ए)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुड्डू को गिरफ्तार किया और एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया। चोरी का टुल्लू पंप बरामद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी और बाल अपचारी के कब्जे से चोरी किया गया एक पानी का टुल्लू पंप बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। यह पुलिस टीम रही शामिल कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक ब्रह्मानंद, कांस्टेबल रामभूषण पटेल, कांस्टेबल बृजेश सिंह और कांस्टेबल राहुल कुमार शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
उत्तर प्रदेश: खेत में घास काट रही युवती से छेड़खानी, आरोपी पर केस हुआ दर्ज
उत्तर प्रदेश: बरेली पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों को मिली नई जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश: 15 अक्टूबर से UPI पर नया MDR, ग्राहकों से नहीं लिया जाएगा शुल्क
ओडिशा: साक्षीगोपाल में उत्कल सम्मेलन ने मनाया कोशली पर्व और नूआखाई समारोह
