-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: खेत में घास काट रही युवती से छेड़खानी, आरोपी पर केस हुआ दर्ज
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मीरगंज थाना क्षेत्र में खेत में घास काट रही एक युवती के साथ छेड़खानी और अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के एक युवक ने युवती पर लकड़ी चोरी का झूठा आरोप लगाते हुए उसका हाथ पकड़ लिया और बुरी नीयत से उसे खेत में खींचने की कोशिश की। युवती के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मीरगंज थाना क्षेत्र में खेत में घास काट रही एक युवती के साथ छेड़खानी और अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के एक युवक ने युवती पर लकड़ी चोरी का झूठा आरोप लगाते हुए उसका हाथ पकड़ लिया और बुरी नीयत से उसे खेत में खींचने की कोशिश की। युवती के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता के अनुसार, वह सुबह करीब 10:30 बजे अपनी चाची, ताई और मौसी के साथ खेत में घास काटने गई थी। इसी दौरान जब वह खेत की मेड़ पर घास काट रही थी, तभी गांव का रहने वाला छोटे पुत्र शब्बीर वहां पहुंच गया। आरोप है कि छोटे ने युवती पर खेत से लकड़ी चोरी करने का आरोप लगाया। युवती ने आरोप से इनकार किया तो आरोपी ने उसका हाथ पकड़कर जबरन खेत की ओर खींचने का प्रयास किया। युवती ने खुद को बचाने के लिए शोर मचाया। उसकी चीख सुनकर पास में घास काट रही चाची, ताई और मौसी मौके पर पहुंच गईं। महिलाओं को आता देख आरोपी युवती को छोड़कर वहां से भाग गया। घटना के बाद पीड़िता ने मीरगंज थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी। मीरगंज इंस्पेक्टर रवि कुमार ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी छोटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश: बरेली पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों को मिली नई जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश: 15 अक्टूबर से UPI पर नया MDR, ग्राहकों से नहीं लिया जाएगा शुल्क
उत्तर प्रदेश: डीआरडी एकेडमी में चोरी का हुआ खुलासा, टुल्लू पंप बरामद, आरोपी गिरफ्तार
ओडिशा: साक्षीगोपाल में उत्कल सम्मेलन ने मनाया कोशली पर्व और नूआखाई समारोह
