-
☰
No image found.
हरियाणा: सफीदों में CIA स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, 21.13 ग्राम हेरोइन सहित दो आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
विस्तार
हरियाणा: सफीदों जींद जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जींद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सीआईए स्टाफ सफीदों की टीम ने नाकाबंदी के दौरान 21.13 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कृष्ण उर्फ जगीरा निवासी खेड़ा कॉलोनी, सफीदों और आकाश निवासी सफीदों के रूप में हुई है। नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध गतिविधि सीआईए स्टाफ सफीदों के प्रभारी उप-निरीक्षक राधेश्याम के अनुसार, पुलिस टीम बाईपास रामपुरा रोड के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सफीदों बस अड्डे की ओर से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो दोनों घबरा गए और भागने का प्रयास करने लगे। बताया गया कि आरोपियों ने पुलिस को देखकर सड़क किनारे एक सफेद पॉलीथीन फेंक दी थी। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों युवकों को मौके पर ही काबू कर लिया। इसके बाद सड़क किनारे फेंकी गई पॉलीथीन की जांच की गई, जिसमें 21.13 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना शहर सफीदों में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21B-61-85 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अब नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस ने की सहयोग की अपील जींद पुलिस ने आमजन से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि नशे की तस्करी या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने कहा कि नशामुक्त समाज बनाने के लिए प्रशासन के साथ-साथ आम नागरिकों की भागीदारी भी जरूरी है।
उत्तर प्रदेश: खेत में घास काट रही युवती से छेड़खानी, आरोपी पर केस हुआ दर्ज
उत्तर प्रदेश: बरेली पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों को मिली नई जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश: 15 अक्टूबर से UPI पर नया MDR, ग्राहकों से नहीं लिया जाएगा शुल्क
उत्तर प्रदेश: डीआरडी एकेडमी में चोरी का हुआ खुलासा, टुल्लू पंप बरामद, आरोपी गिरफ्तार
ओडिशा: साक्षीगोपाल में उत्कल सम्मेलन ने मनाया कोशली पर्व और नूआखाई समारोह
