-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: 6 साल के रुद्र प्रताप ने 45 सेकेंड में सुनाए यूपी के 75 जिलों के नाम, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गोंडा इटियाथोक क्षेत्र के परसिया बहोरीपुर गांव निवासी 6 वर्षीय रुद्र प्रताप साहू ने अपनी स्मरण शक्ति से खास उपलब्धि हासिल की है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गोंडा इटियाथोक क्षेत्र के परसिया बहोरीपुर गांव निवासी 6 वर्षीय रुद्र प्रताप साहू ने अपनी स्मरण शक्ति से खास उपलब्धि हासिल की है। पहली कक्षा में पढ़ने वाले रुद्र का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। रुद्र ने उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों के नाम महज 45 सेकेंड में सुनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके अलावा उन्होंने भारत के संविधान की प्रस्तावना भी 37 सेकेंड में सुनाई। रुद्र की याददाश्त और सामान्य ज्ञान की जानकारी से लोग हैरान हैं। परिवार के मुताबिक, रुद्र को भारत के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के नाम भी याद हैं। इसके अलावा वह सामान्य ज्ञान के करीब 100 सवालों के जवाब भी आसानी से दे देता है। छोटी उम्र में रुद्र की इस प्रतिभा ने आसपास के लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। रुद्र की उपलब्धि से प्रभावित होकर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय भी उसे सम्मानित कर चुके हैं। अधिकारियों ने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रुद्र की इस उपलब्धि के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। गांव और क्षेत्र के लोग भी उसकी प्रतिभा की सराहना कर रहे हैं। परिवार को उम्मीद है कि रुद्र आगे भी अपनी प्रतिभा के दम पर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेगा।
उत्तर प्रदेश: अतिवृष्टि में मकान पर गिरा विशाल बरगद, 80 वर्षीय महिला हुई घायल
उत्तर प्रदेश: स्थानांतरण पर IPS प्रमोद कुमार और श्रुति श्रीवास्तव को दी गई भावभीनी विदाई
उत्तर प्रदेश: 2017 भूमि विवाद हत्या मामले में दो को दोषी ठहराया गया, आजीवन कारावास की मिली सजा
राजस्थान: बोरुंदा पुलिस की कार्रवाई, 1.83 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार
