Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: समपारों पर जनजागरण अभियान चलाकर सड़क उपयोगकर्ताओं को किया जागरूक

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 25/09/2026 04:33:03 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 25/09/2026 04:33:03 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली रेलवे की ओर से चमरौआ-बिलासपुर रेलखंड के विभिन्न समपारों पर विशेष जनजागरण अभियान चलाया गया। मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर सुश्री वीणा सिन्हा के निर्देशन और वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी सुश्री रिकिता के नेतृत्व में आयोजित अभियान के दौरान ग्रामीणों और सड़क उपयोगकर्ताओं को रेलवे संरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली रेलवे की ओर से चमरौआ-बिलासपुर रेलखंड के विभिन्न समपारों पर विशेष जनजागरण अभियान चलाया गया। मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर सुश्री वीणा सिन्हा के निर्देशन और वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी सुश्री रिकिता के नेतृत्व में आयोजित अभियान के दौरान ग्रामीणों और सड़क उपयोगकर्ताओं को रेलवे संरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के तहत चमरौआ-बिलासपुर रेलखंड के समपार संख्या 19/सी, 21/सी, 23/सी, 25/सी, 28/सी, 31/बी, 32/सी और 35/सी पर संरक्षा सलाहकारों ने लोगों को सुरक्षित रेल संचालन और समपारों पर बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। अधिकारियों ने लोगों से अनधिकृत स्थानों से रेलवे ट्रैक पार नहीं करने और केवल अधिकृत समपारों का इस्तेमाल करने की अपील की। साथ ही बताया गया कि रेलवे फाटक बंद होने पर गेटमैन पर फाटक खोलने का दबाव न डालें और ट्रेन के सुरक्षित गुजरने के बाद फाटक खुलने की प्रतीक्षा करें।

लोगों को रेलवे ट्रैक और विद्युत पोल से सुरक्षित दूरी बनाए रखने, पशुओं को रेल पटरी के आसपास नहीं चराने तथा रेल लाइन पार करते समय मोबाइल फोन या हेडफोन का इस्तेमाल नहीं करने के लिए जागरूक किया गया। रेलवे लाइन के आसपास पतंग नहीं उड़ाने की भी अपील की गई। अभियान के दौरान कुल 490 सड़क उपयोगकर्ताओं की काउंसलिंग की गई और 490 संरक्षा पोस्टर वितरित किए गए। समपारों पर तैनात गेटमैनों की भी काउंसलिंग कर उन्हें सतर्कता के साथ गेट संचालन करने के निर्देश दिए गए। अभियान में संरक्षा सलाहकार, सिग्नल, विद्युत/टीआरडी और लोको विभाग के कर्मचारियों ने सहभागिता की। रेल प्रशासन ने लोगों से संरक्षा नियमों का पालन करने और जल्दबाजी से बचने की अपील की।


Featured News