Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: पत्रकार सत्यम मिश्रा पर कथित हमले के बाद पत्रकार संगठन ने की कार्रवाई की मांग

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Deepak Kaushal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 25/09/2026 03:45:02 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Deepak Kaushal ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 25/09/2026 03:45:02 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गोंडा पत्रकार सत्यम मिश्रा पर कथित जानलेवा हमले और उनके गंभीर रूप से घायल होने के मामले को लेकर पत्रकारों में नाराजगी है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गोंडा पत्रकार सत्यम मिश्रा पर कथित जानलेवा हमले और उनके गंभीर रूप से घायल होने के मामले को लेकर पत्रकारों में नाराजगी है। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, जनपद गोंडा ने घटना की निंदा करते हुए जिला प्रशासन से मामले में नामजद और अन्य आरोपितों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग की है। संगठन की ओर से कहा गया कि पत्रकार किसी भी संगठन से जुड़े हों, उनकी सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मामलों में सभी पत्रकारों को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए। पत्रकारों पर होने वाले हमलों के मामलों में प्रभावी कार्रवाई जरूरी है, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए आरोपितों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई और जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। संगठन ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि यदि मामले में कार्रवाई में अनावश्यक देरी होती है तो पत्रकार व्यापक आंदोलन करने के लिए मजबूर हो सकते हैं। संगठन ने प्रशासन से मामले में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।


Featured News