-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजना में हुए लक्ष्य से अधिक आवेदन, 651 लाभार्थियों को मिली स्वीकृति
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजना के वित्तीय वर्ष 2026-27 के क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी अनुज मलिक की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजना के वित्तीय वर्ष 2026-27 के क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी अनुज मलिक की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई। बैठक में योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए पात्र लाभार्थियों को समय से अनुदान राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि जिले में योजना के तहत 1200 लाभार्थियों का वार्षिक लक्ष्य निर्धारित है, जिसके सापेक्ष अब तक 1375 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। विभागीय सत्यापन और संस्तुति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 651 पात्र आवेदकों को योजना के तहत स्वीकृति दी जा चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि पूर्व में स्वीकृत 406 लाभार्थियों को ई-कुबेर के माध्यम से 81.20 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। योजना के तहत प्रत्येक पात्र लाभार्थी को 20 हजार रुपये की अनुदान राशि सीधे खाते में दी जानी है। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि प्रथम आवक-प्रथम पावक के आधार पर स्वीकृत 194 लाभार्थियों को तत्काल भुगतान की कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए प्रथम किस्त के अवशेष बजट से 38.80 लाख रुपये उपलब्ध हैं। वहीं, स्वीकृत 457 अन्य लाभार्थियों के भुगतान की तैयारी भी की जा रही है। द्वितीय किस्त के लिए 91.40 लाख रुपये का मांग पत्र निदेशालय को भेजा गया है। अधिकारियों ने बताया कि बजट उपलब्ध होते ही शेष पात्र लाभार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर भुगतान किया जाएगा। डीएम अनुज मलिक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्र लाभार्थियों के भुगतान में किसी तरह की देरी न हो। उन्होंने योजना में पात्रता सत्यापन, पारदर्शिता और भुगतान प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया। बैठक में एडीएम सत्य प्रकाश, सीडीओ जयकेश त्रिपाठी समेत पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: अतिवृष्टि में मकान पर गिरा विशाल बरगद, 80 वर्षीय महिला हुई घायल
उत्तर प्रदेश: स्थानांतरण पर IPS प्रमोद कुमार और श्रुति श्रीवास्तव को दी गई भावभीनी विदाई
उत्तर प्रदेश: 2017 भूमि विवाद हत्या मामले में दो को दोषी ठहराया गया, आजीवन कारावास की मिली सजा
राजस्थान: बोरुंदा पुलिस की कार्रवाई, 1.83 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार
