Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: अतिवृष्टि में मकान पर गिरा विशाल बरगद, 80 वर्षीय महिला हुई घायल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 25/09/2026 06:08:56 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 25/09/2026 06:08:56 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बस्ती छावनी थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव में शुक्रवार को अतिवृष्टि के दौरान एक विशाल बरगद का पेड़ टीनशेड मकान पर गिर गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बस्ती छावनी थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव में शुक्रवार को अतिवृष्टि के दौरान एक विशाल बरगद का पेड़ टीनशेड मकान पर गिर गया। हादसे के समय मकान में मौजूद करीब 80 वर्षीय श्यामराजी पत्नी स्व. पूर्णमासी पेड़ और मलबे की चपेट में आकर दब गईं। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर हर्रैया के एसडीएम उमाकांत तिवारी ने मामले का संज्ञान लिया और मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य की स्थिति का जायजा लेने के साथ संबंधित अधिकारियों को घायल महिला के बेहतर उपचार के लिए आवश्यक निर्देश दिए। पेड़ गिरने की सूचना पर छावनी पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद घायल श्यामराजी को एंबुलेंस से विक्रमजोत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनका उपचार कराया गया।

घटना के बाद एसडीएम उमाकांत तिवारी अस्पताल भी पहुंचे और घायल महिला का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से महिला के उपचार की जानकारी लेते हुए बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अतिवृष्टि के बीच हुए इस हादसे से गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन, पुलिस और ग्रामीणों की तत्परता से महिला को समय रहते मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।