Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: भारी बारिश के बीच कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, अजय राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया विरोध मार्च

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 25/09/2026 03:39:22 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad ahmad ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 25/09/2026 03:39:22 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: लखनऊ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस के देशव्यापी प्रदर्शन के तहत शुक्रवार को लखनऊ में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: लखनऊ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस के देशव्यापी प्रदर्शन के तहत शुक्रवार को लखनऊ में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बारिश के बीच प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। कांग्रेस ने 25 सितंबर को राज्य स्तर पर चुनाव आयोग के कार्यालयों की ओर मार्च का कार्यक्रम घोषित किया था। प्रदर्शन में विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ समेत पार्टी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। बारिश के बावजूद कार्यकर्ता प्रदर्शन स्थल पर मौजूद रहे और अपनी मांगों को लेकर नारे लगाए।

कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के साथ उनके कार्यकाल में लिए गए फैसलों और मतदाता सूची में हुए बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग उठाई है। पार्टी का प्रदर्शन विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जारी विवाद की पृष्ठभूमि में हुआ। कांग्रेस का आरोप है कि मतदाता सूची में बदलाव और SIR की प्रक्रिया को लेकर पारदर्शिता से जुड़े सवाल उठे हैं। इन आरोपों के आधार पर पार्टी ने चुनाव आयोग के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया है। वहीं, चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार ज्ञानेश कुमार ने 19 फरवरी 2025 को भारत के 26वें मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला था। कांग्रेस ने देशव्यापी अभियान के तहत 28 सितंबर को जिला कांग्रेस कमेटियों के माध्यम से जिला मुख्यालयों पर भी प्रदर्शन का कार्यक्रम घोषित किया है।


Featured News