-
☰
उत्तर प्रदेश: कमरे में फंदे से लटकी मिली 25 वर्षीय शिक्षिका, शादी तय होने के बीच उठाया आत्मघाती कदम
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: कमरे में फंदे से लटकी मिली 25 वर्षीय शिक्षिका, शादी तय होने के बीच उठाया आत्मघाती कदम शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र के चिनौर गांव में 25 वर्षीय शिक्षिका संभवी शुक्ला ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह मां सरोजनी ने
विस्तार
उत्तर प्रदेश: कमरे में फंदे से लटकी मिली 25 वर्षीय शिक्षिका, शादी तय होने के बीच उठाया आत्मघाती कदम शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र के चिनौर गांव में 25 वर्षीय शिक्षिका संभवी शुक्ला ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह मां सरोजनी ने कमरे में बेटी का शव फंदे से लटका देखा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संभवी, उमेश शुक्ला की पुत्री थीं और पुवायां क्षेत्र के एक निजी स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं। परिजनों के अनुसार उनकी शादी शहर में तय हो चुकी थी, हालांकि तिथि निर्धारित नहीं हुई थी। पुलिस ने मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ब्रजेश सिंह ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
असम: बालाजी मंदिर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई
गुजरात: नवजीवन श्री संकट मोचन हनुमानजी मंदिर में हनुमान जयंती भव्य रूप से मनाई गई
उत्तर प्रदेश: 1921 में स्पैनिश फ्लू और अकाल के चलते जनसंख्या में पहली बार हुई गिरावट
उत्तर प्रदेश: नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की जांच जारी
उत्तर प्रदेश: खुले नाले में गिरकर यात्री की मौत, 400 किमी नाले ढकने का 500 करोड़ का मिला प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश: CMO छापे में अस्पतालों की बड़ी लापरवाही हुई उजागर