Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में मुठभेड़ ₹25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: sanavvr , Date: 13/02/2026 11:01:58 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: sanavvr ,
  • Date:
  • 13/02/2026 11:01:58 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर देहात कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान ₹25000 के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर दो जिंदा कारतूस एक खोखा कारतूस और एक बाइक बरामद की गई जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भा

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर देहात कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान ₹25000 के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर दो जिंदा कारतूस एक खोखा कारतूस और एक बाइक बरामद की गई जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।पुलिस बुधवार की देर रात को देवला से सरकड़ी खुम्बर मार्ग पर  संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। 

पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया लेकिन दोनों बाइक मोड कर भागने लगे पुलिस टीम ने पीछा किया तो एक युवक ने जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की जिसमें एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर लिया गया क्योंकि उसका साथी जंगल की ओर भाग निकला।