Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: भगवान चित्रगुप्त महाराज की भव्य शोभायात्रा और कायस्थ महासभा कार्यक्रम संपन्न

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ajay Saxena , Date: 28/10/2025 01:59:16 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ajay Saxena ,
  • Date:
  • 28/10/2025 01:59:16 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पंजीकृत मुरादाबाद के जिला अध्यक्ष डॉक्टर गौरव श्रीवास्तव एडवोकेट के नेतृत्व में भैया जी के मंदिर कानून गोयान निकट गवर्नमेंट कॉलेज से भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पंजीकृत मुरादाबाद के जिला अध्यक्ष डॉक्टर गौरव श्रीवास्तव एडवोकेट के नेतृत्व में भैया जी के मंदिर कानून गोयान निकट गवर्नमेंट कॉलेज से भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा निकालने से पूर्व भैया जी के मंदिर में भगवान चित्रगुप्त जी के जयंती समारोह के उपलक्ष में हवन पूजन किया गया, जिसमें मुख्य यजमान श्री संतोष सक्सेना जी एवं श्रीमती विष्णु कुमारी सक्सेना जी एवं श्री चिराग सक्सेना जी श्रीमती वेदिका सक्सेना जी रहीं। शोभा यात्रा में सैकड़ो की संख्या में चित्रांश परिवार भगवान श्री चित्र चित्रगुप्त महाराज जी के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। शोभा यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री रितेश कुमार गुप्ता जी ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया। उनके साथ विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय महासचिव विपिन जौहरी प्रांतीय अध्यक्ष ए के जौहरी प्रांतीय उपाध्यक्ष गिरिराज स्वरूप भटनागर रामबाबू भटनागर जी अध्यक्ष मन्नू बडेरा सरस्वती इंटर कॉलेज प्रांत संयोजक बजरंग दल गौरव भटनागर, बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप सिंहा ,आदेश श्रीवास्तव पूर्व महासचिव अभिषेक भटनागर जी रहे। शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण मिशन सिंदूर की झांकी रही। सबसे आगे दो घोड़ों पर विश्व गुरु स्वामी विवेकानंद जी एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के प्रतीक रहे। भारत के प्रथम राष्ट्रपति पंडित राजेंद्र प्रसाद पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सूफी अंबा प्रसाद जी महान वैज्ञानिक शांति भूषण भटनागर जी महान बुद्धिजीवी अकबर के नौ रत्नों में शामिल बीरबल जी एवं महाकुंभ में विश्व गुरु का दर्जा प्राप्त करने वाले इस्कॉन के संस्थापक प्रभुपाद जी जैसी कायस विभूतियों के प्रतिरूप झांकियों के रूप में शामिल रहे। भगवान चित्रगुप्त जी की मनमोहक झांकी भी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही उनकी दोनों रानियां और 12 बच्चे की झांकी भी आकर्षण का केंद्र रही शोभायात्रा मंडी चौक चौराहा चमक का पुल टाउन हॉल ,बाजार गंज जेल रोड होते हुए। चित्रगुप्त इंटर कॉलेज पहुंची जहां पर भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा के सम्मुख आरती करके शोभायात्रा का समापन किया गया। शोभायात्रा का मार्ग में विभिन्न स्थानों पर महानगर की विभिन्न संस्थाओं द्वारा पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में बड़े ही मनोरंजक कार्यक्रम कुटुंबकम कार्यक्रम का मुख्य अतिथि श्री रामबाबू भटनागर जी, अध्यक्ष मन्नू बडेरा सरस्वती इंटर कालेज मुरादाबाद एंव श्रीमती अल्पना रितेश गुप्ता महानगर संयोजिका बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ने दीप प्रज्वलनन करके विधिवत उद्घाटन किया! छोटे-छोटे बच्चों ने सरस्वती वंदना से लेकर विभिन्न प्रस्तुतियां देकर सभी अतिथियों का मन मोह लिया। इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पंजीकृत के पूर्व जिला अध्यक्षों का मुख्य अतिथि श्री रामबाबू भटनागर जी एंव विशिष्ट अतिथि श्री गौरव भटनागर प्राण संयोजक बजरंग दल मेरठ प्रांत द्वारा शॉल उड़ाकर सम्मान किया गया। शैक्षिक क्षेत्र में मेधावी विद्यार्थियों का कायस्थ मेधा सम्मान से मुख्य अतिथि श्रीमती अल्पना रितेश गुप्ता जी द्वारा सम्मान किया गया।       

Related News

मध्य प्रदेश: दमोह में भगवती मानव कल्याण संगठन की बड़ी कार्रवाई, 40 पेटी अवैध शराब पकड़ी गई

उत्तर प्रदेश: पंचायत चुनाव से पूर्व सोनभद्र मे 15 थानों के 41 अपराधी हुए 6 महीने के लिए जिलाबदर

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज जयंती पर भव्य शोभायात्रा, सैकड़ों चित्रांशों ने लिया भाग

मध्य प्रदेश: तेंदूखेड़ा में भीषण सड़क हादसा  ट्रैक्टर से भिड़ी बाइक, युवक गंभीर रूप से घायल

उत्तर प्रदेश: पंचायत चुनाव से पहले सोनभद्र में बड़ी कार्रवाई 15 थानों के 41 अपराधी छह महीने के लिए जिला बदर

हरियाणा: पी.ओ. स्टाफ की बड़ी सफलता: लूट व शस्त्र अधिनियम के मामले में बेल जम्पर बठिंडा से काबू


Featured News