-
☰
उत्तर प्रदेश: घर के बाहर बैठे युवक पर हमला, जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: थाना क्षेत्र के गांव अगरास में दबंगों द्वारा एक युवक की लाठी-डंडों से पिटाई करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।जानकारी के मुताबिक गांव अगरास निवासी शाहिद
विस्तार
उत्तर प्रदेश: थाना क्षेत्र के गांव अगरास में दबंगों द्वारा एक युवक की लाठी-डंडों से पिटाई करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।जानकारी के मुताबिक गांव अगरास निवासी शाहिद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने घर के सामने बैठे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही दबंग लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और बिना किसी बात के उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसे लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग ललकारते हुए मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल शाहिद को थाने लेकर पहुंचे, जहां से पुलिस ने उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
असम: बालाजी मंदिर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई
गुजरात: नवजीवन श्री संकट मोचन हनुमानजी मंदिर में हनुमान जयंती भव्य रूप से मनाई गई
उत्तर प्रदेश: 1921 में स्पैनिश फ्लू और अकाल के चलते जनसंख्या में पहली बार हुई गिरावट
उत्तर प्रदेश: नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की जांच जारी
उत्तर प्रदेश: खुले नाले में गिरकर यात्री की मौत, 400 किमी नाले ढकने का 500 करोड़ का मिला प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश: CMO छापे में अस्पतालों की बड़ी लापरवाही हुई उजागर