-
☰
उत्तर प्रदेश: दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, सोनहा बाजार से दबोचा
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद बस्ती के थाना सोनहा पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को सोनहा बाजार से पकड़कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद बस्ती के थाना सोनहा पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को सोनहा बाजार से पकड़कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया। अभियुक्त की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय बस्ती के लिए रवाना कर दिया। इस कार्रवाई को सफल बनाने में थानाध्यक्ष सोनहा महेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई। टीम में उपनिरीक्षक जय प्रकाश तिवारी और हेड कांस्टेबल हेमन्त सिंह शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
पुलिस के अनुसार थाना सोनहा पर दुष्कर्म के संबंध में दर्ज मु0अ0सं0 20/2026 धारा 69, 351(3) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त जीव लाल चौधरी पुत्र गंगाराम चौधरी निवासी तेनुआ असनहरा टोला भागीडीह, थाना सोनहा जनपद बस्ती को 28 मार्च 2026 को लगभग 11 बजे सोनहा बाजार से गिरफ्तार किया गया।
मध्य प्रदेश: बढ़ती कीमतों के बीच गैस-पेट्रोल की किल्लत पर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश: हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज में “भारत की विदेश नीति” विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित
उत्तर प्रदेश: हरथला कॉलोनी में बच्चों को धर्म के प्रति किया गया जागरूक, पुरस्कार देकर बढ़ाया उत्साह
उत्तर प्रदेश: अपहरण और हत्या के दो आरोपियों को फांसी की सजा, अदालत ने सुनाया कड़ा फैसला
उत्तर प्रदेश: थाना समाधान दिवस में एसएसपी ने सुनी फरियाद, 11 में से 1 शिकायत का मौके पर निस्तारण