-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: डीजे पर अश्लील और भड़काऊ गाने बजाए तो होगी कार्रवाई, वाल्टरगंज पुलिस ने संचालकों को दी चेतावनी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: आगामी त्योहारों और सार्वजनिक आयोजनों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए वाल्टरगंज पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। रविवार को थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार राय ने डीजे
विस्तार
उत्तर प्रदेश: आगामी त्योहारों और सार्वजनिक आयोजनों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए वाल्टरगंज पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। रविवार को थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार राय ने डीजे संचालकों, साउंड सर्विस संचालकों और क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक की। इसमें ध्वनि विस्तारक यंत्रों के इस्तेमाल से जुड़े नियमों का पालन करने और किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था प्रभावित नहीं होने देने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर कुलदीप सिंह यादव के पर्यवेक्षण में आयोजित बैठक में आगामी त्योहारों के दौरान शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि सभी डीजे संचालक प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और आयोजनों के दौरान जिम्मेदारी के साथ अपनी सेवाएं दें। निर्धारित ध्वनि सीमा में ही बजाएं डीजे प्रभारी निरीक्षक ने डीजे संचालकों को निर्देश दिया कि ध्वनि विस्तारक यंत्रों का इस्तेमाल शासन और संबंधित नियमों के तहत निर्धारित ध्वनि सीमा के भीतर ही किया जाए। तेज आवाज में डीजे बजाकर आम लोगों को परेशानी में डालने से बचें। विशेष रूप से ऐसे आयोजनों में ध्वनि के स्तर पर ध्यान दिया जाए, जहां बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ध्वनि संबंधी नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संचालक निर्धारित मानकों का पालन करते हुए ही साउंड सिस्टम का संचालन करें। अश्लील और भड़काऊ गाने बजाने पर सख्ती बैठक में डीजे पर फूहड़, अश्लील और भड़काऊ गाने नहीं बजाने की हिदायत दी गई। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि ऐसे गीतों से सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने या दो समुदायों के बीच तनाव पैदा होने की आशंका रहती है। इसलिए संचालक गानों के चयन में विशेष सावधानी बरतें।
