-
☰
उत्तर प्रदेश: शाहजहाँपुर में खाद्य सुरक्षा उल्लंघन पर प्रशासन की सख्ती: दो माह में 12.40 लाख का जुर्माना
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के उल्लंघन पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। न्यायालय न्याय निर्णायक अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश मिश्र की अदालत में 1 फरवरी 2026 से 31
विस्तार
उत्तर प्रदेश: खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के उल्लंघन पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। न्यायालय न्याय निर्णायक अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश मिश्र की अदालत में 1 फरवरी 2026 से 31 मार्च 2026 तक लंबित मामलों का निस्तारण करते हुए विभिन्न प्रकरणों में कुल 12.40 लाख रुपये का अर्थदंड वसूला गया। जारी विवरण के अनुसार सदर बाजार, खुदागंज, रामचंद्र मिशन, कोतवाली, जलालाबाद, तिलहर, जेतीपुर, गढ़िया रंगीन, कलान, पुवायां और निगोही थाना क्षेत्रों में खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले विक्रेताओं और फर्मों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जांच के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता में कमी, नियमों की अनदेखी और मानकों के उल्लंघन के मामले सामने आए।अदालत द्वारा विभिन्न मामलों में 35 हजार रुपये से लेकर 2.30 लाख रुपये तक के जुर्माने लगाए गए। प्रमुख मामलों में बहादुरगंज क्षेत्र के विक्रेता पर 35 हजार, खुदागंज के किराना स्टोर पर 40 हजार, एमएन एग्रो इंडस्ट्रीज से जुड़े मामले में 1.30 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया गया। वहीं डेयरी सप्लाई से जुड़े प्रकरण।
राजस्थान: आईएएस अपर्णा गुप्ता का कोटपूतली में अग्रवाल समाज ने किया भव्य स्वागत
उत्तर प्रदेश: एसपी मृगांक शेखर पाठक ने आधी रात को किया कोतवाली का औचक निरीक्षण
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा एवं जागरूकता दी गई
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में बेमौसम बारिश और आंधी से किसानों की फसलें बर्बाद
उत्तर प्रदेश: महाराजा अग्रसेन जयंती समिति ने सांसद रमेश अवस्थी से भेंट कर किया सम्मान