-
☰
उत्तर प्रदेश: सीओ बांसी का खेसरहा थाने का निरीक्षण, साफ-सफाई व अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) बांसी शुबेंदु सिंह ने रविवार को थाना खेसरहा का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लेते हुए साफ-सफाई, अनुशासन और अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण की शुरुआत मालखाना, शस्त्रागार, लॉकअप, मेस, थाना कार्यालय, बैरक, शौचालय और स्नानागार से की गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) बांसी शुबेंदु सिंह ने रविवार को थाना खेसरहा का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लेते हुए साफ-सफाई, अनुशासन और अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण की शुरुआत मालखाना, शस्त्रागार, लॉकअप, मेस, थाना कार्यालय, बैरक, शौचालय और स्नानागार से की गई। इस दौरान सीओ बांसी ने परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का सूक्ष्म अवलोकन करते हुए थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा को व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उनके निरीक्षण का अंदाज बेहद व्यवस्थित और गंभीर रहा, जिससे स्पष्ट झलकता है कि वे पुलिसिंग में अनुशासन और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं। इसके बाद उन्होंने थाने के विभिन्न अभिलेखों की गहन जांच की। सम्पूर्ण समाधान दिवस रजिस्टर, थाना समाधान दिवस रजिस्टर, भूमि-भवन रजिस्टर और मालखाना रजिस्टर का बारीकी से निरीक्षण करते हुए अपूर्ण प्रविष्टियों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। सीओ शुबेंदु सिंह ने आईजीआरएस से संबंधित शिकायतों के समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान ही पुलिस के प्रति विश्वास को मजबूत करता है। उन्होंने क्षेत्र में वाहन चोरी, लूट, नकबजनी, चोरी और महिलाओं से जुड़े अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नियमित पैदल गश्त, वाहन चेकिंग, बैंक चेकिंग तथा संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच करने के निर्देश दिए। सीओ बांसी शुबेंदु सिंह की कार्यशैली को लेकर पुलिसकर्मियों में भी सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिली। उनकी कुशल नेतृत्व क्षमता, सख्त लेकिन संवेदनशील पुलिसिंग और जनता के प्रति जवाबदेही की भावना उन्हें एक प्रभावी और जिम्मेदार अधिकारी के रूप में स्थापित करती है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिसकर्मियों को पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ कार्य करते हुए बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने होंगे।
उत्तर प्रदेश: एसपी मृगांक शेखर पाठक ने आधी रात को किया कोतवाली का औचक निरीक्षण
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा एवं जागरूकता दी गई
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में बेमौसम बारिश और आंधी से किसानों की फसलें बर्बाद
उत्तर प्रदेश: महाराजा अग्रसेन जयंती समिति ने सांसद रमेश अवस्थी से भेंट कर किया सम्मान
दिल्ली: मकनपुर में हनुमान जन्मोत्सव शोभा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब