-
☰
उत्तर प्रदेश: गैपुरा मंडल में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गैपुरा मंडल में भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार पाठक के नेतृत्व में किया गया, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भारी भागीदारी देखने को मिली।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गैपुरा मंडल में भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार पाठक के नेतृत्व में किया गया, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भारी भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज देश की सबसे सशक्त राजनीतिक शक्ति बनकर उभरी है और राष्ट्रहित व विकास के मार्ग पर निरंतर अग्रसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को और मजबूत बनाने के लिए गांव-गांव जाकर लोगों को जोड़ें तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाएं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उमेश सिंह (महामंत्री), फूलचंद पांडे (मंडल मंत्री), विवेक पांडे (शक्ति केंद्र संयोजक), संतोष तिवारी सिंह (शक्ति केंद्र संयोजक), किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष, सुनील कुमार सिंह (मंडल मंत्री), वीरेंद्र वीर सिंह (शक्ति केंद्र संयोजक) सहित मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: एसपी मृगांक शेखर पाठक ने आधी रात को किया कोतवाली का औचक निरीक्षण
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा एवं जागरूकता दी गई
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में बेमौसम बारिश और आंधी से किसानों की फसलें बर्बाद
उत्तर प्रदेश: महाराजा अग्रसेन जयंती समिति ने सांसद रमेश अवस्थी से भेंट कर किया सम्मान
दिल्ली: मकनपुर में हनुमान जन्मोत्सव शोभा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब