-
☰
उत्तर प्रदेश: एसपी मृगांक शेखर पाठक ने आधी रात को किया कोतवाली का औचक निरीक्षण
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: हमीरपुर में पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने देर रात करीब 12 बजे के बाद कोतवाली राठ का औचक निरीक्षण कर सभी को चौंका दिया। अचानक हुए इस निरीक्षण से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: हमीरपुर में पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने देर रात करीब 12 बजे के बाद कोतवाली राठ का औचक निरीक्षण कर सभी को चौंका दिया। अचानक हुए इस निरीक्षण से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना कार्यालय, लॉकअप, मालखाना, महिला एवं साइबर हेल्पडेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। साथ ही अभिलेखों की गुणवत्ता और अपडेट स्थिति को भी परखा। एसपी ने साफ-सफाई, बेहतर व्यवस्थाओं और आमजन के लिए अनुकूल वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए। महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर विशेष जोर देते हुए हेल्पलाइन नंबर 1090, 112 और 1930 के प्रति लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि थाने आने वाले हर व्यक्ति के साथ शालीन, संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार किया जाए और शिकायतों का त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित हो। इस दौरान चौकी प्रभारियों से संवाद कर अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश भी दिए गए। इस औचक निरीक्षण से पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने का संदेश दिया गया है।
राजस्थान: आईएएस अपर्णा गुप्ता का कोटपूतली में अग्रवाल समाज ने किया भव्य स्वागत
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा एवं जागरूकता दी गई
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में बेमौसम बारिश और आंधी से किसानों की फसलें बर्बाद
उत्तर प्रदेश: महाराजा अग्रसेन जयंती समिति ने सांसद रमेश अवस्थी से भेंट कर किया सम्मान