-
☰
उत्तर प्रदेश: ठाकुरद्वारा मंदिर की बेशकीमती तीन दुकानों पर कब्जे की शिकायत पर प्रशासन की जांच
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: ठाकुरद्वारा मंदिर की बेशकीमती तीन दुकानों पर संपन्न व्यापारियों के द्वारा कब्जा कर लेने की एक सप्ताह पहले मुख्यमंत्री से की गई। शिकायत पर जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को बरेली चिटफंड सब रजिस्ट्रार नीरज उर्फ
विस्तार
उत्तर प्रदेश: ठाकुरद्वारा मंदिर की बेशकीमती तीन दुकानों पर संपन्न व्यापारियों के द्वारा कब्जा कर लेने की एक सप्ताह पहले मुख्यमंत्री से की गई। शिकायत पर जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को बरेली चिटफंड सब रजिस्ट्रार नीरज उर्फ यादवेंद्र पाठक ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल के दौरान शिकायत कर्ता और आरोपियों के बयान दर्ज किए। जानकारी के मुताबिक कस्बा के प्रसिद्ध सनातन धर्म वैश्य ठाकुर द्वारा मंदिर की मुख्य बाजार में मौजूद तीन दुकानों पर संपन्न व्यापारियों ने दो दशक से कब्जा कर लिया है। पुरानी होने के कारण दुकानें जर्जर हो गई है।दैवीय आपदा के कारण अचानक दुकान किसी भी समय गिर सकती है। उसमें रहने वाले व्यापारी हादसे का शिकार हो सकते है। वैश्य कमेटी दुकानों की मरम्मत करने के लिए पिछले एक दशक से खाली करने को कह रही है। लेकिन असरदार व्यापारियों पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। जिसके चलते कमेटी के पंकज, नीरज गोयल आदि ने 15 दिन पहले मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर दुकानों से कब्जा हटाने की मांग की थी। शिकायत को गंभीरता से लेने पर मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह के निर्देश पर सोमवार को चिटफंड के सब रजिस्ट्रार नीरज उर्फ यादवेंद्र पाठक ने कस्बा पहुंचकर दुकानों की हालत देखी। शिकायत कर्ता और आरोपियों के बयान दर्ज किए। अधिकारियों द्वारा जांच करने के दौरान दुकानदारों ने किराया दिए जाने का कोई प्रमाणित साक्ष्य नहीं दिखा पाए। केवल कई दशक से कब्जा को ही साक्ष्य मान कर दुखने खाली नहीं करने की बात कह रहे है। जांच अधिकारी ने जांच करते हुए देखा कि मंदिर की एक दुकान व उसके ऊपर बने मकान में किराएदार सतीश गुप्ता के पास है जिसका किराया भी मंदिर कमेटी की रशीद के द्वारा जमा मिला है, और मंदिर कमेटी को भी इसको लेकर कोई शिकायत भी नहीं है। सब रजिस्ट्रार यादवेंद्र पाठक ने बताया वह पूरी जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेंगे।अग्रिम कार्यवाही उनके निर्देश पर ही की जाएगी। अधिकारियों द्वारा जांच करते समय ठाकुर द्वारा मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नीरज गोयल, मंत्री राज कपूर गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर गुप्ता एवं सतीश गुप्ता, नारायण हरि अग्रवाल उर्फ विक्की, राहुल गुप्ता, गोविंद कुमार गुप्ता उर्फ सीपू लाला, अखिलेश अग्रवाल, दीपक गोयल, आशीष बंसल, मनोज गोयल, दौलत राम गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे।
असम: बालाजी मंदिर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई
गुजरात: नवजीवन श्री संकट मोचन हनुमानजी मंदिर में हनुमान जयंती भव्य रूप से मनाई गई
उत्तर प्रदेश: 1921 में स्पैनिश फ्लू और अकाल के चलते जनसंख्या में पहली बार हुई गिरावट
उत्तर प्रदेश: नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की जांच जारी
उत्तर प्रदेश: खुले नाले में गिरकर यात्री की मौत, 400 किमी नाले ढकने का 500 करोड़ का मिला प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश: CMO छापे में अस्पतालों की बड़ी लापरवाही हुई उजागर