-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: अंबेडकरनगर एडिशनल एसपी श्यामदेव का तबादला, जनता में मायूसी का माहौल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: अंबेडकरनगर जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत पकड़ देने वाले, आम जनता से सीधे संवाद रखने वाले और अपनी सादगी व सौम्यता के लिए पहचान बनाने वाले एडिशनल एसपी श्यामद का स्थानांतरण हो गया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: अंबेडकरनगर जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत पकड़ देने वाले, आम जनता से सीधे संवाद रखने वाले और अपनी सादगी व सौम्यता के लिए पहचान बनाने वाले एडिशनल एसपी श्यामद का स्थानांतरण हो गया है। इस खबर से जिले में एक अलग ही चर्चा का माहौल है। श्यामदेव सिर्फ एक अधिकारी नहीं, बल्कि जनता के लिए भरोसे का नाम बन चुके थे। थानों की सख्त मॉनिटरिंग हो या पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुनना—उन्होंने हर मोर्चे पर अपनी अलग छाप छोड़ी। उनके कार्यकाल में कई मामलों में त्वरित कार्रवाई देखने को मिली, जिससे आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ। चाहे कोई गरीब फरियादी हो या कोई सामाजिक प्रतिनिधि—हर किसी के साथ उनका व्यवहार सरल और सहज रहा। यही वजह है कि उनके ट्रांसफर की खबर सामने आते ही लोगों में मायूसी भी साफ नजर आ रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि नए अधिकारी इस जिम्मेदारी को किस तरह निभाते हैं, लेकिन इतना तय है कि श्यामदेव की कमी अंबेडकरनगर में लंबे समय तक महसूस की जाएगी। कुछ अफसर सिर्फ पद नहीं संभालते, वो दिलों में जगह बना लेते ह, श्यामदेव उन्हीं में से एक हैं।
उनकी सबसे बड़ी खासियत रही उनका मिलनसार और नेकदिल व्यवहार।
उत्तर प्रदेश: सर्जन ब्लैकमेलिंग मामला गरमाया, AIMM ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
उत्तर प्रदेश: टॉवर पर चढ़ी युवती, फायर टीम ने सुरक्षित बचाया
राजस्थान: जनगणना 2027 के पहले चरण का प्रशिक्षण शुरू, प्रगणकों को दिए गए निर्देश
मध्य प्रदेश: डीजे प्रतिबंध पर प्रशासन सख्त, संचालकों से संवाद कर समाधान की करी कोशिश
बिहार: केंद्रीय विद्यालय निर्माण को मिली मंजूरी, शिक्षा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि
उत्तर प्रदेश: स्वामी प्रसाद मौर्य का अल्टीमेटम, 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी की करी मांग
