-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने कराया सुंदरकांड पाठ
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद मीरजापुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा नेता मनोज जायसवाल के नेतृत्व में नगर के चौबे टोला वार्ड स्थित श्री श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर में सुंदरकांड पाठ,
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद मीरजापुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा नेता मनोज जायसवाल के नेतृत्व में नगर के चौबे टोला वार्ड स्थित श्री श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर में सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन एवं भगवान महादेव का पूजन-अर्चन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र पर माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरित किया गया। कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। किसान, गरीब, महिलाएं और युवा सहित समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयास प्रेरणादायक हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के निरंतर राष्ट्रसेवा करने की शक्ति एवं दीर्घायु के लिए मां विंध्यवासिनी और बाबा आनंदेश्वर महादेव से प्रार्थना की। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर सरोज, क्षेत्रीय महामंत्री विद्याधर तिवारी, पूर्व जिला संयोजक दिनेश तिवारी, जिला महामंत्री स्वामीनाथ सिंह, जिला उपाध्यक्ष उदयभान तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष चंद्रांशु गोयल, जिला मंत्री रोहित त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष सुनीता शर्मा सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, सभासद एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: तालाब में पलटी अनियंत्रित कार, डूबने से बस्ती के दो युवकों की दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में तकनीकी सहायकों ने खोला मोर्चा, CM को ज्ञापन भेज दी आंदोलन की चेतावनी
उत्तर प्रदेश: कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर बदला बसपा का कार्यक्रम
उत्तर प्रदेश: सीएम योगी ने 3,567 नवचयनित शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र
उत्तर प्रदेश: बरेली मंडल के विधायकों के कामकाज की समीक्षा करेंगे सीएम योगी
