-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: सीओ खलीलाबाद का थाने पर हुआ अचानक निरीक्षण, लंबित मामलों के जल्द निस्तारण के दिए निर्देश
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद ने थाना कोतवाली खलीलाबाद का आकस्मिक निरीक्षण किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद ने थाना कोतवाली खलीलाबाद का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव, मालखाना, हवालात, महिला हेल्प डेस्क एवं अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी ने थाना प्रभारी एवं पुलिस कर्मियों को लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने, फरियादियों के साथ संवेदनशील एवं शालीन व्यवहार करने तथा जनशिकायतों का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने अपराध नियंत्रण के लिए नियमित गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग तथा महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में विशेष सतर्कता बरतने पर भी बल दिया। इसके अलावा क्षेत्राधिकारी ने अभिलेखों को अद्यतन रखने, थाना परिसर की स्वच्छता बनाए रखने तथा शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितकारी पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी पुलिस सेवा उपलब्ध कराना पुलिस विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उत्तर प्रदेश: तकनीकी खराबी और खाद की किल्लत से किसान हुआ बेहाल, पीओएस मशीनों ने बढ़ाई परेशानी
