-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन, सुख-समृद्धि की कामना
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने मां विंध्यवासिनी से देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की प्रार्थना की।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने मां विंध्यवासिनी से देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की प्रार्थना की। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की। दर्शन के दौरान मंदिर प्रशासन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।विंध्याचल धाम में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर उत्साह व्यक्त किया। मां विंध्यवासिनी के दरबार में दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने मंदिर की परंपराओं और आध्यात्मिक महत्व की सराहना की। मुख्यमंत्री की यात्रा को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। उनके आगमन से विंध्यधाम में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच विशेष उत्साह का माहौल रहा।
उत्तर प्रदेश: तकनीकी खराबी और खाद की किल्लत से किसान हुआ बेहाल, पीओएस मशीनों ने बढ़ाई परेशानी
