-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: सीता रसोई ने रोड पर जरूरतमंदों को वितरित किया निशुल्क भोजन, नर सेवा को बताया नारायण सेवा
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सामाजिक सेवा के उद्देश्य से कार्यरत सीता रसोई द्वारा शनिवार को दिल्ली रोड क्षेत्र में निःशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सामाजिक सेवा के उद्देश्य से कार्यरत सीता रसोई द्वारा शनिवार को दिल्ली रोड क्षेत्र में निःशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत जरूरतमंद लोगों, राहगीरों एवं श्रमिकों को भोजन उपलब्ध कराया गया। सेवा कार्य में सीता रसोई के पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों तथा सहयोगी परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने हाथों से लोगों को भोजन परोसा। सीता रसोई के अध्यक्ष उदय भान सिंह ने बताया कि संस्था "नर सेवा ही नारायण सेवा" के संकल्प के साथ लगातार जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सीता रसोई का उद्देश्य समाज के ऐसे लोगों की सहायता करना है, जिन्हें समय पर भोजन उपलब्ध नहीं हो पाता। संस्था का भोजन रथ प्रतिदिन महानगर मुरादाबाद के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर जरूरतमंदों को सम्मानपूर्वक निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराता है। शनिवार को आयोजित भोजन वितरण कार्यक्रम में समाजसेवी राकेश जैन एवं उनके परिवार ने विशेष सहयोग प्रदान किया। उन्होंने स्वयं उपस्थित होकर राहगीरों और जरूरतमंद लोगों को अपने हाथों से भोजन वितरित किया। इस दौरान लोगों ने संस्था के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया। कार्यक्रम में सीता रसोई परिवार के सदस्य सुनील कुमार शर्मा, हिरदेश कुमार सिंह, जूही माथुर, सत्य प्रकाश वार्ष्णेय, विवेक पांडे, सुधांशु कौशिक, सुनील कपूर, पवन कपूर, धीरज गुप्ता, संजीव शर्मा, राकेश वर्मा सहित जैन परिवार के कई सदस्य उपस्थित रहे। सभी स्वयंसेवकों ने सेवा भाव के साथ भोजन वितरण में सक्रिय भूमिका निभाई। सीता रसोई के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था का प्रत्येक भोजन वितरण कार्यक्रम पूरी तरह निःशुल्क होता है। इसके लिए किसी भी लाभार्थी से कोई शुल्क नहीं लिया जाता। संस्था समाज के सहयोग से इस सेवा अभियान को लगातार आगे बढ़ा रही है, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुंचाया जा सके। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से भी इस प्रकार के सेवा कार्यों में आगे आने और जरूरतमंदों की सहायता करने की अपील की।
उत्तर प्रदेश: तकनीकी खराबी और खाद की किल्लत से किसान हुआ बेहाल, पीओएस मशीनों ने बढ़ाई परेशानी
