Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: कांग्रेसियों ने राजीव गांधी की प्रतिमा के सामने भाजपा के खिलाफ किया सत्याग्रह 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar chauhan , Date: 19/02/2026 01:01:08 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rakesh Kumar chauhan ,
  • Date:
  • 19/02/2026 01:01:08 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गोण्डा कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की प्रतिमा के सामने सत्याग्रह किया और भाजपा की निरंकुशता का विरोध किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गोण्डा कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की प्रतिमा के सामने सत्याग्रह किया और भाजपा की निरंकुशता का विरोध किया। शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरेशी और जिला मीडिया प्रभारी शिव कुमार दुबे ने कहा कि भाजपा किसान, मजदूर, श्रमिकों की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है, लेकिन कांग्रेसियों को नहीं रोका जा सकता। कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा सत्ता के अहंकार में चूर है और पुलिस के दम पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश कर रही है, लेकिन 2027 में किसान, मजदूर, युवा इस सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। सत्याग्रह में सैयद अब्दुल मुजीब, विकास मनोहर श्रीवास्तव, हरि श्याम सोनी, अब्दुल वहाब, रीना देवी, चांद खान, निर्मेश श्रीवास्तव, नफीस रैनी, जानकी देवी, वसीम रैनी, अकील अंसारी, शकील समेत अन्य कांग्रेस जन शामिल हुए।