-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बरेली में चाइनीज मांझे के खिलाफ कार्रवाई, 310 चरखी सहित दो आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री और निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना किला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 310 चरखी प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री और निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना किला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 310 चरखी प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 10 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर पहली कार्रवाई करते हुए विजेन्द्र दिवाकर पुत्र जीवनलाल चौधरी, निवासी खन्नू मोहल्ला, थाना किला, उम्र करीब 36 वर्ष को किला पुल के नीचे से करीब 2:28 बजे गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 300 चरखी प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद हुआ। वहीं दूसरी कार्रवाई में कृष्ण गोपाल पुत्र राज किशोर शर्मा, निवासी लोहान गली, गुलाब नगर, थाना प्रेमनगर, उम्र करीब 40 वर्ष को गढ़ी चौकी से इंडियन पैलेस की ओर जाने वाले रास्ते पर पुल के नीचे से करीब 4:45 बजे गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 10 चरखी प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बाहर से मंगाकर रखा था। पुलिस कार्रवाई के डर से वे इसे दुकान से हटाकर दूसरी जगह ले जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार समेत उपनिरीक्षक उमेश कुमार, जाकिर अली, राहुल कुमार, पवन कृष्ण यादव तथा कांस्टेबल नरेश कुमार और संजय सिंह शामिल रहे।
