-
☰
उत्तर प्रदेश: नूरपुर पहुंचने पर उमड़ी भीड़, सुरक्षा के बीच शिवाला कला सीमा तक छोड़ा गया जत्था
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बिजनौर मे बुर्का पहनकर कांवड़ लेकर आई तमन्ना, लोगों ने किया स्वागत। हरिद्वार से बुर्का पहनकर कांवड़ लेकर आ रही एक मुस्लिम समाज की महिला चर्चा का विषय बनी हुई है। शुक्रवार महिला नूरपुर पहुंची तो महिला को देखने के लिए भीड़ जमा हो गई। महिला के साथ जत्थे में शामिल
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बिजनौर मे बुर्का पहनकर कांवड़ लेकर आई तमन्ना, लोगों ने किया स्वागत। हरिद्वार से बुर्का पहनकर कांवड़ लेकर आ रही एक मुस्लिम समाज की महिला चर्चा का विषय बनी हुई है। शुक्रवार महिला नूरपुर पहुंची तो महिला को देखने के लिए भीड़ जमा हो गई। महिला के साथ जत्थे में शामिल कांवड़ियों ने बताया कि संभल निवासी तमन्ना ने हिंदू समाज के अमन त्यागी से कुछ समय पहले विवाह किया है। सनातन धर्म में आस्था जताते हुए वह ससुराल पक्ष के लोगों के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रही है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी और भाजपा नगर उपाध्यक्ष जीतू भुइयार के नेतृत्व में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाना क्षेत्र के बोर्डर पर स्थित बलदाना गांव से महिला एवं उनके साथ चल रहे कांवड़ियों के जत्थे को सुरक्षा घेरे में लेकर उन्हें शिवाला कला क्षेत्र की सीमा तक छोड़ दिया। इस दौरान लोगों ने उनका स्वागत भी किया ।
असम: बालाजी मंदिर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई
गुजरात: नवजीवन श्री संकट मोचन हनुमानजी मंदिर में हनुमान जयंती भव्य रूप से मनाई गई
उत्तर प्रदेश: 1921 में स्पैनिश फ्लू और अकाल के चलते जनसंख्या में पहली बार हुई गिरावट
उत्तर प्रदेश: नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की जांच जारी
उत्तर प्रदेश: खुले नाले में गिरकर यात्री की मौत, 400 किमी नाले ढकने का 500 करोड़ का मिला प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश: CMO छापे में अस्पतालों की बड़ी लापरवाही हुई उजागर