-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: उज्जैन से दबोचा शातिर सर्विलांस और तिलहर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में वांछित गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहजहाँपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जनपदीय सर्विलांस सेल और तिलहर पुलिस की संयुक्त टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे शातिर अभियुक्त को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहजहाँपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जनपदीय सर्विलांस सेल और तिलहर पुलिस की संयुक्त टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे शातिर अभियुक्त को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 586/2025 में वांछित अभियुक्त शिवांश गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। उसकी लोकेशन ट्रेस करते हुए सर्विलांस टीम ने उसे उज्जैन रेलवे स्टेशन पर चिन्हित किया, जिसके बाद तिलहर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया गया। बताया जा रहा है कि अभियुक्त काफी समय से पुलिस को चकमा दे रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत थी। सर्विलांस टीम की सटीक सूचना और त्वरित कार्रवाई के चलते यह सफलता हासिल हुई। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।
राजस्थान: श्री अन्नपूर्णा रसोइयों का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के दिए दिशा निर्देश
हरियाणा: सर्वत्र शिक्षा समिति का दो दिवसीय संस्कार शिक्षक प्रशिक्षण शिविर हुआ संपन्न
उत्तर प्रदेश: कर्नलगंज नगर पालिका में नामित सभासदों का शपथ ग्रहण, अध्यक्षा रहीं नदारद
उत्तर प्रदेश: गांव में ही लगी कोर्ट एसडीएम ने मौके पर की सुनवाई, त्वरित न्याय
उत्तर प्रदेश: वैन में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से लगी आग, 4 स्टूडेंट्स बुरी तरह झुलसे
मध्य प्रदेश: विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने यशस्वीनी गढ़कर के निधन पर जताया शोक
