-
☰
उत्तर प्रदेश: शीशगढ़ में साइकिल सवार को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, हालत गंभीर; चालक फरार
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: थाना क्षेत्र में शीशगढ़ बहेड़ी रोड पर एक साइकिल सवार अब्दुल रशीद पुत्र अब्दुल लतीफ निवासी मोहल्ला शरीफ नगर वार्ड नंबर 14 कस्बा शीशगढ़ को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया
विस्तार
उत्तर प्रदेश: थाना क्षेत्र में शीशगढ़ बहेड़ी रोड पर एक साइकिल सवार अब्दुल रशीद पुत्र अब्दुल लतीफ निवासी मोहल्ला शरीफ नगर वार्ड नंबर 14 कस्बा शीशगढ़ को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया घायल अब्दुल रशीद को यहां आराम न मिलने के कारण परिजन दिल्ली लेकर गए हैं घटना शीशगढ़ के बहेड़ी मार्ग पर बीसलपुर गांव के पास की है जहां शीशगढ़ निवासी 60 वर्षीय अब्दुल रशीद अपनी साइकिल से खेत से घर लौट रहे थे। इसी दौरान शीशगढ़ से बहेड़ी की ओर जा रही एक इको कार ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अब्दुल रशीद काफी दूर तक उछल गए और उनके सिर में गंभीर चोट आई। राहगीरों ने कार चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह कार छोड़कर चाबी लेकर मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों ने तुरंत शीशगढ़ पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर हल्का दरोगा अमरजीत सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल अब्दुल रशीद को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया है। दरोगा अमरजीत सिंह ने बताया कि चालक टक्कर के बाद कार छोड़कर चाबी लेकर फरार हो गया।
राजस्थान: महिलाओं की उन्नति संगेसरा की प्रगति का लक्ष्य: स्वरोजगार को लेकर हुई बैठक
हरियाणा: भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सूरज पांडे ने स्व. सुभाष सिंगला को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश: हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज मुरादाबाद में राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस मनाया गया
उत्तर प्रदेश: हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज मुरादाबाद में राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस मनाया गया