-
☰
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी ने उप निबंधक कार्यालय का किया निरीक्षण, पारदर्शिता पर दिया जोर
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने उप निबंधक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया और पारदर्शिता एवं अभिलेखों के डिजिटलीकरण पर जोर दिया। उन्होंने कार्यालय में संचालित विभिन्न व्यवस्थाओं, अभिलेखों एवं
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने उप निबंधक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया और पारदर्शिता एवं अभिलेखों के डिजिटलीकरण पर जोर दिया। उन्होंने कार्यालय में संचालित विभिन्न व्यवस्थाओं, अभिलेखों एवं राजस्व से संबंधित प्रक्रियाओं का गहन अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्टाम्प शुल्क एवं ई-फीस से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की और निर्देश दिया कि सभी पंजीकरण कार्य पूर्ण पारदर्शिता एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप संपन्न कराए जाएं। उन्होंने भूमि बैनामा की प्रक्रिया का भी जायजा लिया और कहा कि संपत्ति पंजीकरण कार्यों में पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से सभी सरकारी भूमि के गाटा संख्या को पोर्टल पर शत-प्रतिशत फीड किए जाने के निर्देश दिए और कहा कि सरकारी भूमि का डिजिटलीकरण एवं अद्यतन रिकॉर्ड तैयार होने से अवैध कब्जों को रोका जा सकता है।
असम: बालाजी मंदिर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई
गुजरात: नवजीवन श्री संकट मोचन हनुमानजी मंदिर में हनुमान जयंती भव्य रूप से मनाई गई
उत्तर प्रदेश: 1921 में स्पैनिश फ्लू और अकाल के चलते जनसंख्या में पहली बार हुई गिरावट
उत्तर प्रदेश: नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की जांच जारी
उत्तर प्रदेश: खुले नाले में गिरकर यात्री की मौत, 400 किमी नाले ढकने का 500 करोड़ का मिला प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश: CMO छापे में अस्पतालों की बड़ी लापरवाही हुई उजागर