-
☰
उत्तर प्रदेश: नशे में धुत युवकों ने बाइक सवार को पीटकर किया घायल फतेहगंज पश्चिमी, बरेली
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: दादी की दवा लेने जा रहे बाइक सवार को बीच रोड पर खड़े शराबियों ने पीटकर घायल कर दिया।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार चिटौली गांव निवासी राहुल अपनी दादी
विस्तार
उत्तर प्रदेश: दादी की दवा लेने जा रहे बाइक सवार को बीच रोड पर खड़े शराबियों ने पीटकर घायल कर दिया।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार चिटौली गांव निवासी राहुल अपनी दादी को दवा दिलाने बाइक के द्वारा फतेहगंज पश्चिमी कस्बा जा रहा था। तभी कस्बे के मोहल्ला नौगमा में रास्ता घेरकर कुछ लोग शराब के नशे में खड़े थे।राहुल ने बाइक रोककर उन लोगो से रोड से हटने एवं साइड देने को कहा तो नशे में धूत लोगों को यह बात इतनी नागवार लगी कि राहुल को बुरी तरीके से पीटने लगे। राहगीरों ने बड़ी मुश्किल से राहुल को बचाया। इस दौरान उनकी वृद्ध दादी को भी चोट आ गई।आरोप है उन लोगों ने जाति सूचक शब्द बोलकर भी गाली गलौज की। पीड़ित राहुल की तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है।आरोप सही पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी।
असम: बालाजी मंदिर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई
गुजरात: नवजीवन श्री संकट मोचन हनुमानजी मंदिर में हनुमान जयंती भव्य रूप से मनाई गई
उत्तर प्रदेश: 1921 में स्पैनिश फ्लू और अकाल के चलते जनसंख्या में पहली बार हुई गिरावट
उत्तर प्रदेश: नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की जांच जारी
उत्तर प्रदेश: खुले नाले में गिरकर यात्री की मौत, 400 किमी नाले ढकने का 500 करोड़ का मिला प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश: CMO छापे में अस्पतालों की बड़ी लापरवाही हुई उजागर