-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के नाम पर अवैध वसूली के लगा गंभीर आरोप
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जनपद के विंध्याचल थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुरी स्थित राम गया घाट श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान मृतक परिजनों से कथित तौर पर मनमानी वसूली किए जाने का मामला सामने आया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जनपद के विंध्याचल थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुरी स्थित राम गया घाट श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान मृतक परिजनों से कथित तौर पर मनमानी वसूली किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों एवं पीड़ित परिवारों ने आरोप लगाया है कि शव दाह संस्कार कराने के नाम पर 5 हजार से लेकर 11 हजार रुपये तक की मांग की जा रही है। बताया जा रहा है कि घाट पर मौजूद कुछ घटवारा अंतिम संस्कार के लिए आने वाले शोकाकुल परिवारों पर अतिरिक्त रकम देने का दबाव बनाते हैं। आरोप है कि निर्धारित राशि न देने पर परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है और उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जाता है। दुख की घड़ी में पहुंचे परिवार मजबूरीवश मांग के अनुसार रकम देने को विवश हो जाते हैं। स्थानीय नागरिकों ने इस मामले पर गहरा आक्रोश जताते हुए जिला प्रशासन से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि श्मशान घाट जैसे संवेदनशील स्थल पर इस तरह की अवैध वसूली मानवता को शर्मसार करने वाली है। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार से संबंधित निर्धारित शुल्क की सूची सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित कराई जाए तथा अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी पीड़ित परिवार का शोषण न हो सके।
उत्तर प्रदेश: शराब पिलाकर हत्या का हुआ खुलासा, 2 आरोपी हुए गिरफ्तार
हरियाणा: दो सड़कों को मिली नई रफ्तार, जल्द शुरू होगा निर्माण टेंडर
राजस्थान: अम्बालाल गोवला हिंगवानिया बने खण्डेलवाल समाज के नए अध्यक्ष, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव
उत्तर प्रदेश: लालफाटक ओवरब्रिज पर CNG टैंकर से गैस रिसाव, मची भगदड़, समय रहते टला बड़ा हादसा
उत्तर प्रदेश: बेटी के इलाज के लिए रुपये लेकर निकले पिता की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम
