Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: 2026-27 कार्ययोजना में सड़क और सेतु निर्माण पर रहेगा जोर, करोड़ों खर्च करेगी यूपी सरकार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Deepak Yadav(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 21/05/2026 01:08:49 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Deepak Yadav(UP) ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 21/05/2026 01:08:49 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा आज वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग की वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्य योजना गठित किए जाने हेतु महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई, जिसमें सभी जनपदों में वित्तीय वर्ष 2026-27 के कार्य योजना में चिन्हित विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा आज वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग की वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्य योजना गठित किए जाने हेतु महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई, जिसमें सभी जनपदों में वित्तीय वर्ष 2026-27 के कार्य योजना में चिन्हित विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री जी ने सड़क सुरक्षा की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए की जनपद स्तर पर होने वाली सड़क सुरक्षा की बैठकों में सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। इसी क्रम में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में लोक निर्माण विभाग की वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रस्तावित कार्ययोजना के संबंध में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें मा0 विधायक दादरी तेजपाल नागर जी भी उपस्थित रहे।

 

बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग ने अवगत कराया कि विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रस्तावित कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। उन्होंने बताया कि प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं में जनपद स्तर पर विकास कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। सी०एम०जी०एस०वाई० योजना के अंतर्गत ग्रामीण मार्गों के नव निर्माण हेतु कुल 62.200 किलोमीटर लंबाई के कार्य प्रस्तावित किए गए हैं, जिन पर लगभग 4645.88 लाख रुपये की लागत अनुमानित है।


जनपद के मार्गों को अधिक सुगम एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 78.770 कि0मी0 लंबाई के मार्गों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य भी प्रस्तावित किया गया है। इस योजना पर लगभग 25615.26 लाख रुपये की लागत आएगी।  इसके अतिरिक्त यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कुल 124.00 मी0 लंबाई के लघु सेतुओं के निर्माण का प्रस्ताव रखा गया है, जिस पर 1121.02 लाख रुपये व्यय होने का अनुमान है। सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 3.150 कि0मी0 लंबाई में सड़क सुरक्षा संबंधी कार्य भी प्रस्तावित किए गए हैं। इस मद में लगभग 115.49 लाख रुपये की लागत प्रस्तावित है। बैठक में अपर जिलाधिकारी भू0/अ0 बच्चू सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रियंका, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) डॉ नारायण पांडेय, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग कंचन सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।