Contact for Advertisement 9650503773


छत्तीसगढ़: भीम क्रांतिवीर की सामाजिक न्याय यात्रा, संविधान व शिक्षा जागरूकता पर दिया जोर

- Photo by : social media

छत्तीसगढ़  Published by: Deepak Banjare , छत्तीसगढ़  Edited By: Kunal, Date: 21/05/2026 10:40:06 am Share:
  • छत्तीसगढ़
  • Published by.: Deepak Banjare ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 21/05/2026 10:40:06 am
Share:

संक्षेप

छत्तीसगढ़: भीम क्रांतिवीर छत्तीसगढ़ का रविवार को लवन ब्लॉक स्तरीय बैठक के अगले दिन से ही लवन ब्लॉक प्रत्येक ग्रामों में सामाजिक न्याय यात्रा का मुहिम चलाया जा रहा है।

विस्तार

छत्तीसगढ़: भीम क्रांतिवीर छत्तीसगढ़ का रविवार को लवन ब्लॉक स्तरीय बैठक के अगले दिन से ही लवन ब्लॉक प्रत्येक ग्रामों में सामाजिक न्याय यात्रा का मुहिम चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सामाजिक न्याय यात्रा के चतुर्थ दीवस पर ग्राम पंचायत डोगरीडीह में निकाला गया, जिसमें गांवों के नागरिकों को भारत के संविधान कि जानकारी तथा भीम क्रांतिवीर छत्तीसगढ़ संगठन के उद्देश्यों को अवगत कराया गया। भीम क्रांतिवीर सालों से हि शोषित पीड़ित, वंचित लोगों के हक अधिकारों कि लड़ाई लड़कर उचित न्याय दिलवाने का कार्य करते आ रहा है,छात्र हितों कि समस्या के खिलाफ छात्रों में शिक्षा व आदर्श गुणवत्ता का संचार हो जिससे ग्राम से जिला के प्रति जागरूक किया जायें भीम क्रांतिवीर छत्तीसगढ़ के गोपी बंदे ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर एक अच्छे ग्राम का निर्माण एकता व शिक्षा से ही सुंदर बनाया जाता है। 

उन्होंने ग्रामीणों को एकजुट व सार्थक मदद कि अपील कि व मनीष घृतलहरे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में फैले कुरीतियों को दूर किया जाना चाहिए, जिस प्रकार रेत, गिट्टियां, ईंटों के मिश्रण से मकान का निर्माण होता है।  उसी तरह छत्तीसगढ़ में फैले विभिन्न जातियों के एकता व सोच से मानव समाज का निर्माण किया जाना चाहिए, जो एक सभ्य ग्राम का आर्दश बनाया जाता है। सामाजिक न्याय यात्रा के कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोपी बंदे प्रदेशाध्यक्ष छात्र संघ, मनीष घृतलहरे पूर्व जिलाध्यक्ष बलौदाबाजार, अभिषेक घृतलहरे,आशिष घृतलहरे, दीपक घृतलहरे ,आशीष टंडन, कमलेश घृतलहरे, मनीष मारकंडे ,शीतल घृतलहरे,पुरषोत्तम कठौत्रे, मंजीत घृतलहरे, रोहित कुर्रे, उमेन्द्र बारवे, नितेश,शनि ,आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: दलित बालक और पिता की पिटाई पर बवाल, कार्रवाई की मांग को लेकर गांव पहुंचा प्रतिनिधिमंडल

उत्तर प्रदेश: दलित बालक और पिता की पिटाई पर बवाल, कार्रवाई की मांग को लेकर गांव पहुंचा प्रतिनिधिमंडल

उत्तर प्रदेश: 2026-27 कार्ययोजना में सड़क और सेतु निर्माण पर रहेगा जोर, करोड़ों खर्च करेगी यूपी सरकार

उत्तर प्रदेश: हिंदू युवक से बात करने पर पिता ने की बेटी की हत्या, शव के टुकड़े ट्रेन में छोड़ फरार, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: ट्रांसफार्मर जलने से आधा शहर तीन दिन से अंधेरे में, प्रशासन मौन 

मध्य प्रदेश: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में इंदरगढ़-सेवड़ा क्षेत्र में एक दिन के लिए होंगे बंद मेडिकल स्टोर 


Featured News