-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: तुलसीपुर-उतरौला में खुलेंगे अभ्युदय कोचिंग के नए सैटेलाइट सेंटर, मेधावियों का किया सम्मान
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में जिलाधिकारी ने सीबीएसई, आईसीएसई एवं केंद्रीय विद्यालय के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में जिलाधिकारी ने सीबीएसई, आईसीएसई एवं केंद्रीय विद्यालय के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डीएम ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निरंतर मेहनत करें एवं देश के बेहतर निर्माण में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि जनपद के इन होनहार विद्यार्थियों की सफलता पूरे बलरामपुर के लिए गर्व का विषय है। समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारी, विद्यालयों के प्रधानाचार्य, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। तुलसीपुर व उतरौला में खुलेंगे नए सैटेलाइट सेंटर, डीएम ने दिए निर्देश नीट, जेईई व लोक सेवा आयोग की तैयारी कर रहे छात्रों को मिलेगी सुविधा, लाइब्रेरी में पढ़ने पर जोर। मुख्यमंत्री निःशुल्क अभ्युदय कोचिंग योजना के बेहतर संचालन को लेकर कलेक्ट्रेट में डीएम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में डीएम ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं की सुविधा हेतु तहसील तुलसीपुर एवं उतरौला मुख्यालय पर नए सैटेलाइट सेंटर संचालित किए जाने की कार्यवाही के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि वर्तमान में जनपद में नीट, जेईई एवं लोक सेवा आयोग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु डाइट बलरामपुर एवं विशुनपुर विश्राम पचपेड़वा में निःशुल्क अभ्युदय कोचिंग संचालित है। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को राजकीय एवं जिला पंचायत लाइब्रेरी में अध्ययन हेतु प्रोत्साहित किए जाने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक, डाइट प्राचार्य एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: दलित बालक और पिता की पिटाई पर बवाल, कार्रवाई की मांग को लेकर गांव पहुंचा प्रतिनिधिमंडल
उत्तर प्रदेश: दलित बालक और पिता की पिटाई पर बवाल, कार्रवाई की मांग को लेकर गांव पहुंचा प्रतिनिधिमंडल
उत्तर प्रदेश: ट्रांसफार्मर जलने से आधा शहर तीन दिन से अंधेरे में, प्रशासन मौन
