-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: राहुल नवरंग का बड़ा हमला, संविधान बदलने की बातें करने वाले सामंती सोच के लोग
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: सामाजिक कार्यकर्ता और युवा नेता राहुल नवरंग ने उत्तर प्रदेश के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के हालिया बयानों पर बेहद कड़ा प्रहार किया है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: सामाजिक कार्यकर्ता और युवा नेता राहुल नवरंग ने उत्तर प्रदेश के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के हालिया बयानों पर बेहद कड़ा प्रहार किया है। सामाजिक कार्यकर्ता राहुल नवरंग ने देश के मौजूदा राजनैतिक और सामाजिक हालातों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जो लोग खुद को आज भी सामंती दौर का राजा समझते हैं, वे बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के बनाए पवित्र संविधान को पचा नहीं पा रहे हैं। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के ऐतिहासिक शासनकाल को याद दिलाते हुए सामंती तत्वों को उनकी जमीनी हकीकत का अहसास कराया गया। उन्होंने याद दिलाया कि साल 2002 में जब उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के रूप में बहन जी की सरकार थी, तब उन्होंने बिना किसी रसूख की परवाह किए कानून का राज स्थापित किया था। जिस तथाकथित राजा और उसके गुंडा राज के नाम से लोग डरते थे, तत्कालीन मुख्यमंत्री आदरणीय बहन जी ने उसके सामंती अहंकार को घुटनों पर लाकर पोटा (POTA) जैसे सख्त कानून के तहत उसे सीधे जेल की सलाखों के पीछे डाल दिया था और उसकी असली औकात याद दिला दी थी। सामाजिक कार्यकर्ता राहुल नवरंग ने कहा, यह देश किसी फर्जी राजा या रजवाड़े की जागीर नहीं है, बल्कि देश के करोड़ों शोषितों, वंचितों और पिछड़ों के अधिकारों की रक्षा करने वाले संविधान से चलता है। इतिहास गवाह है कि बहुजन समाज पार्टी की सरकार में कानून को ठेंगा दिखाने वाले बाहुबलियों को करीब दस महीने तक जेल के अंदर रहना पड़ा था और जेल में मजदूरी तक करनी पड़ी थी। उन्होंने आगे कहा कि आज वही लोग सत्ता के संरक्षण में या राजनैतिक लाभ के लिए देश के पवित्र संविधान को बदलने या खत्म करने की बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं, जो बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। सामाजिक कार्यकर्ता राहुल नवरंग ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि बाबा साहब का संविधान देश के हर नागरिक को बराबरी और सम्मान से जीने का अधिकार देता है। यदि कोई भी सामंती तत्व या नेता इस संविधान को कमजोर करने या इसे खत्म करने की साजिश रचेगा, तो देश का पूरा बहुजन समाज सड़कों पर उतरकर लोकतांत्रिक तरीके से इसका करारा जवाब देगा देश और प्रदेश की जागरूक जनता से आह्वान किया गया कि आने वाले समय में ऐसे संविधान-विरोधी चेहरों को पहचानें और अपनी लोकतांत्रिक ताकत से इनके अहंकार को पूरी तरह से ध्वस्त करें।
उत्तर प्रदेश: दलित बालक और पिता की पिटाई पर बवाल, कार्रवाई की मांग को लेकर गांव पहुंचा प्रतिनिधिमंडल
उत्तर प्रदेश: दलित बालक और पिता की पिटाई पर बवाल, कार्रवाई की मांग को लेकर गांव पहुंचा प्रतिनिधिमंडल
उत्तर प्रदेश: ट्रांसफार्मर जलने से आधा शहर तीन दिन से अंधेरे में, प्रशासन मौन
